हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, कर्बला ए मौअल्ला मे हज़रत उम्मुल बनीन (स) के वफ़ात दिवस के अवसर पर हज़रत अब्बास (अ) के हरम मे ग़म का माहौल है। इस अवसर पर अत्बा ए अब्बासीया की ओर से मजालिस ए अज़ा और मातमी जुलूस के आयोजन के लिए विशेष प्रबंध किए गए है, जबकि हरम के विभिन्न मकामात पर ताज़ीयत के बैनर लगाए गए है।
अत्बा ए अब्बासीया ने जुलूस के लिए रास्तो को व्यवस्थित करने की ज़िम्मेदारी संभाली है। जुलूसो का आरम्भ हज़रत अब्बास (अ) के हरम से होगा, जो बैनल हरमैन से होते हुए इमाम हुसैन (अ) के हरम पर समापन होगा।
प्रबंधक समीति ने जुलूसो के समय निर्धारित करने, अंजुमनो के बीच संपर्क बनाए रखने और जरूरी सुविधाओ का प्रबंध करने के लिए विशेष प्रबंध किए है, ताकि अज़ादारी के प्रोग्राम व्यवस्थित रूप से आयोजित हो और ज़ाएरीन को आने जाने मे दिक्कत का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर हरम के विभिन्न हिस्सो मे परचम ए अज़ा भी लगाए गए है, जिनका उद्देश्य हज़रत उम्मुल बनीन की मज़लूमियत, अहलेबैत (अ) से आप की वफ़ादारी और उनकी मदद करने मे आपकी भूमिका को याद करना है।
अत्बा ए अब्बासीया के अनुसार, 23 और 24 नवम्बर 2026 को रात 8 बज़े उम्मुल बनीन (स) नामक सहन मे मजालिस ए अज़ा होगी। इन मजलिसो को शेख जाफर इब्राहीमी संबोधित करेंगे, जबकि प्रसिद्ध नौहा खान मुल्ला बासिम कर्बलाई नौहाखानी करेंगे।
आपकी टिप्पणी