सोमवार 23 नवंबर 2026 - 09:01
शरई अहकाम | हवाई यात्रा के दौरान अलग-अलग उफ़क़ के कारण फज्र की नमाज़ का हुक्म

आयतुल्लाहिल उज़्मा मकारिम शिराज़ी ने हवाई यात्रा के दौरान अलग-अलग शहरों और देशों के उफ़ुक़ में अंतर होने की स्थिति में फज्र की नमाज़ के संबंध में पूछे गए एक शरई सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह मकारिम शिराज़ी से पूछा गया कि यदि कोई व्यक्ति अपने वतन में फज्र की नमाज़ अदा करने के बाद उसी दिन दूसरे शहर या देश के उफ़ुक़ के अनुसार फज्र की अज़ान होने से पहले हवाई जहाज़ से वहां पहुंच जाए, तो क्या उसे दोबारा फज्र की नमाज़ पढ़नी होगी या पहली नमाज़ अदा करने के बाद उसका दायित्व पूरा हो गया?

सवाल : यदि कोई व्यक्ति अपने वतन में फज्र की नमाज़ पढ़ ले और उसी दिन दूसरे शहर या देश के समय के अनुसार फज्र की अज़ान होने से पहले हवाई जहाज़ से वहां पहुंच जाए, तो क्या उसे दोबारा फज्र की नमाज़ अदा करनी होगी या उसका धार्मिक दायित्व पूरा हो चुका है?

जवाब : आयतुल्लाहिल मकारिम शिराज़ी ने जवाब दिया: “नमाज़ दोहराना आवश्यक नहीं है।” व्यक्ति ने अपने वतन में जो फज्र की नमाज़ अदा की है, वह सही है और उसे दोबारा नमाज़ पढ़ने की आवश्यकता नहीं है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha