۱۵ تیر ۱۴۰۳ |۲۸ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 5, 2024
मौलाना कल्बे जवाद

हौज़ा / मजलिस-ए-ओलमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने आयतुल्लाहिल उज्मा सैयद अल्वी गुरगानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ / मजलिस-ए-ओलमा-ए-हिंद के महासचिव और लखनऊ के इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने आयतुल्लाहिल उज्मा सैयद अल्वी गुरगानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शोक पत्र का पाठ इस प्रकार है:

इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना इलैहे राजेऊन

اذا مات العالم ثلم فی الاسلام ثلمة لا سیدا شی

आयतुल्लाह अलवी गुरगानी के निधन की खबर से गहरा धक्का लगा है। आपके निधन से शिया जगत को बहुत नुकसान हुआ है। आपने उलूम और मआरिफे अहलेबैत (अ.स.) को बढ़ावा और अहले इल्म की सेवा और पालन पोषण तथा विश्वासीयो की मदद मे अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा व्यतीत किया है। हक़ीकत यह है कि आपने निस्वार्थ रूप से इस्लाम धर्म की सेवा की है। जो काबिले तारीफ है।

हम इमामे असर (अ.त.फ.श.), इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता, विद्वानों, छात्रों, दिवंगत के पिरवार और दिवंगत के अनुकरणकर्ताओं की सेवा में अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। निसंदेह उनका निधन इस्लामी जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .