۱۱ تیر ۱۴۰۳ |۲۴ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 1, 2024
मलेशिया

हौज़ा/मलेशिया के प्रधान मंत्री ने 2023 के बजट में इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए कई भाषाओं में कुरआन का अनुवाद और छपाई करके और इसे विभिन्न देशों में वितरित करके 2 मिलियन डॉलर से अधिक का बजट पेश किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मलेशिया के प्रधान मंत्री ने 2023 के बजट में इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए कई भाषाओं में कुरआन का अनुवाद और छपाई करके और इसे विभिन्न देशों में वितरित करके 2 मिलियन डॉलर से अधिक का आवंटन किया है।


इस परियोजना के रूप में छपने वाली प्रतियों में कुरआन का पहला स्वीडिश अनुवाद इस देश को भेजा जाएगा जहां एक धुर दक्षिणपंथी राजनेता ने हाल ही में मुस्लिम पवित्र किताब को कई बार जलाया,


 मलेशिया के प्रधान मंत्री अनवर इब्राहिम ने देश की प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया में इस्लामोफोबिया पर अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन नामक एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से कहा कि 10 मिलियन रिंगिट ($ 2.2 मिलियन) की पहल का उद्देश्य इस्लाम की बेहतर समझ पैदा करना हैं।


पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने पूछा कि इस्लाम की बेहतर समझ के लिए स्वीडिश के साथ साथ अन्य भाषाओं में 20,000 प्रतियां छापने का मुद्दा विवादास्पद क्यों हो गया है उन्होंने कहा: हमें इस्लामी धर्म के गहरे अर्थ के बारे में दूसरों की जागरूकता बढ़ाने के लिए कुरान का अनुवाद करना चाहिए। इसके अनुवाद, प्रकाशन और वितरण से इस्लाम पर अनावश्यक हमलों के खिलाफ़ बुद्धिमत्ता और परिपक्वता का पता चलता है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .