सोमवार 15 मई 2023 - 19:53
मस्जिदुल हराम में फ़ारसी सहित 10 भाषाओं में एक साथ अनुवाद

हौज़ा/सऊदी अधिकारियों ने घोषणा की है कि मस्जिदुल हराम और मस्जिदुल नबवी में जुमआ का खुतबा फ़ारसी सहित 10 भाषाओं में एक साथ अनुवाद किया जाएगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , मस्जिदुल हराम और मस्जिदुल नबवी के सामान्य निदेशालय के भाषा और अनुवाद विभाग के उप प्रमुख अब्दुल अज़ीज़ अलहमीदी ने मस्जिदुल हराम के शुक्रवार के उपदेशों के दुनिया की 10 भाषाओं में एक साथ अनुवाद की घोषणा की हैं।

इस संबंध में, उन्होंने कहा,अपनी सेवाओं को और अधिक व्यापक बनाने के लिए, मस्जिदुल हराम अनुवाद संस्थान मस्जिद अल-हराम के शुक्रवार की प्रार्थना उपदेशों और ख़ुतबों का एक साथ अनुवाद दुनिया भर में रुचि रखने वालों के लिए 10 भाषाओं में करता हैं।

अलहमीदी ने कहा: इन उपदेशों का अंग्रेजी, फ्रेंच, उर्दू, फारसी, तुर्की, मलय, रूसी, चीनी, बंगाली और हौसा भाषाओं में अनुवाद किया जाऐगा, और रुचि रखने वाले इस अनुवाद को मस्जिद हराम के उपदेशक के उपदेशों को ऐक साथ दो पवित्र मस्जिदों के सामान्य निदेशालय के इलेक्ट्रॉनिक मंच या रेडियो तरंगों के माध्यम से सुन सकते हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha