गुरुवार 4 दिसंबर 2025 - 16:42
हज़रत इमाम महदी (अ) मानवता के लिए क्यों आशा के प्रतीक हैं?

हौज़ा / मेंहदवी विचारधारा के मूल में एक स्पष्ट और उत्साहवर्धक संदेश छिपा है, एक बेहतर भविष्य की आशा। यह आशा केवल मुसलमानों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनेक धर्मों और मानव संस्कृतियों में यह विश्वास पाया जाता है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मेंहदवी विचारधारा के मूल में एक स्पष्ट और उत्साहवर्धक संदेश छिपा है, एक बेहतर भविष्य की आशा। यह आशा केवल मुसलमानों तक सीमित नहीं है, बल्कि अनेक धर्मों और मानव संस्कृतियों में यह विश्वास पाया जाता है।

अन्याय, भेदभाव और अत्याचार से भरी इस दुनिया में इंसान मुक्ति और शांति की एक झलक की तलाश में रहता है। हज़रत मेंहदी अलैहिस्सलाम के प्रकट होने की प्रतीक्षा, आस्थावानों के लिए वही आशा की किरण है। यह प्रतीक्षा कोई कल्पना या दूर की इच्छा नहीं, बल्कि एक गहरी और सुदृढ़ आस्था है।

आशा का अर्थ, यह विश्वास रखना कि आज की कठिनाइयों और समस्याओं के बावजूद, एक उज्ज्वल कल आने वाला है वह कल जब वादा किए गए उद्धारकर्ता के प्रकट होने से अन्याय और अंधकार से भरी दुनिया, न्याय, दया और शांति से परिपूर्ण हो जाएगी। ऐसी आशा मनुष्य की आत्मा को जीवित रखती है और हृदय में कर्म और प्रयास की प्रेरणा जगाती है।

इमाम मेंहदी अ.स. का प्रकट होना, अत्याचार, भ्रष्टाचार और अन्याय का अंत और वास्तविक, दैवीय न्याय के युग की शुरुआत का प्रतीक है। इस्लामी दृष्टिकोण में न्याय का अर्थ केवल संसाधनों का समान बँटवारा नहीं, बल्कि आध्यात्मिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय भी है। इमाम महदी अ.स. के शासन में कोई भी व्यक्ति अत्याचार के अधीन नहीं रहेगा और सबके अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।

कई हदीसों में इमाम ज़मान अ.स. के प्रकट होने के समय का उल्लेख है। वह युग जब पीड़ितों को उनका अधिकार मिलेगा, अत्याचारी समाप्त होंगे और एक मानवीय, नैतिक व आध्यात्मिक समाज का निर्माण होगा।

 व्यक्तिगत दृष्टि से इमाम के प्रकट होने में विश्वास रखने से मनुष्य अधिक धैर्यवान, दृढ़ और नैतिक बनता है। जो व्यक्ति प्रतीक्षा करता है, वह अपने जीवन को धार्मिक और नैतिक मूल्यों पर आधारित करने की कोशिश करता है और अन्याय तथा भ्रष्टाचार से दूर रहता है।

 सामाजिक दृष्टि से यह प्रतीक्षा सुधारवादी और न्यायप्रिय आंदोलनों की प्रेरणा बनती है। जो लोग हज़रत मेंहदी के प्रकट होने पर विश्वास रखते हैं, वे स्वयं को भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए उत्तरदायी मानते हैं और एक शुद्ध व न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए प्रयास करते हैं

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha