हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , रविवार को पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना की अफगानिस्तान से हार और वापसी की 37वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुल्ला मुहम्मद याकूब मुजाहिद ने पड़ोसी देशों को आश्वस्त किया कि अफगानिस्तान उनके लिए कोई खतरा नहीं है।
मुल्ला मुहम्मद याकूब मुजाहिद ने कहा,हम सभी देशों को आश्वस्त करते हैं कि अफगानिस्तान की किसी के प्रति कोई बुरी नियत नहीं है और न ही हम अपनी धरती को किसी पड़ोसी देश के खिलाफ इस्तेमाल होने देंगे।
उन्होंने दावा किया कि अफगानिस्तान अन्य देशों के खिलाफ संभावित खतरों पर नियंत्रण रखने की पूरी क्षमता रखता है और इस संबंध में उसे किसी की मदद की आवश्यकता नहीं है।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि अफगानिस्तान हर प्रकार की वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन यह बातचीत आपसी सम्मान और राष्ट्रीय हितों के आधार पर होगी।
उन्होंने कहा,हम किसी से आदेश स्वीकार नहीं करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि जिन देशों ने अतीत में अफगानिस्तान पर हमला किया या उस पर कब्जा किया, उनसे भी संबंध बनाने के इच्छुक हैं, लेकिन ये संबंध अफगानिस्तान के राष्ट्रीय हितों के अनुरूप होंगे और एक नए अध्याय की शुरुआत की जानी चाहिए।
आपकी टिप्पणी