गुरुवार 26 फ़रवरी 2026 - 16:57
रूस की राजधानी मॉस्को में,खैमाए रमज़ान,2026 का आयोजन

हौज़ा / रूस की राजधानी मॉस्को में 18 फरवरी से 19 मार्च तक 21वी 'खैमाए रमज़ान,2026' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रबंधन मास्को की मुस्लिम धार्मिक संस्था कर रही है। वर्ष 2026 को रूस में 'राष्ट्रों के एकता वर्ष' के रूप में घोषित किया गया है, इसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , रूस की राजधानी मॉस्को में 18 फरवरी से 19 मार्च तक 21वें 'रमज़ान कैंप' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रबंधन मास्को की मुस्लिम धार्मिक संस्था कर रही है। वर्ष 2026 को रूस में 'राष्ट्रों के एकता वर्ष' के रूप में घोषित किया गया है, इसी परिप्रेक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम में कतर, सऊदी अरब, अफगानिस्तान और अन्य देशों सहित लगभग दस देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसके अलावा विभिन्न धर्मों के नेता, सरकारी अधिकारी, शिक्षाविद, कलाकार और अन्य महत्वपूर्ण हस्तियां भी शामिल होंगी। अनुमान है कि पचास हज़ार से अधिक लोग इस कैंप में आएंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रमज़ान-उल-मुबारक में रोज़ेदारों के लिए मुफ्त इफ्तार की व्यवस्था करना है।कैंप के अंदर प्रतिदिन इफ्तार दी जाएगी और बाहर भी एक हज़ार से अधिक इफ्तार पैकेट वितरित किए जाएंगे। पूरे रमज़ान में लगभग अस्सी हज़ार रोज़ेदारों को भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है।

इफ्तार से पहले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें पवित्र कुरान प्रतियोगिताएं, भाषण और विभिन्न जातियों के इतिहास का परिचय शामिल है। सर्दी के मद्देनजर कैप में हीटर लगाए गए हैं और सुरक्षा की भी उचित व्यवस्था की गई है।

यह कार्यक्रम 21 और 22 मार्च को ईद-उल-फितर के साथ समाप्त होगा। इसकी निगरानी मुफ्ती मास्को इलदार अलाउद्दीनोव कर रहे हैं, जबकि पाँच सौ से अधिक स्वयंसेवक इसमें भाग ले रहे हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha