बुधवार 4 मार्च 2026 - 16:28
आयतुल्लाहिल उज़्मा सीस्तानी का तमाम मुस्लमानो और दुनिया के आज़ादी पसंद लोगो से ईरानी जनता के साथ एकजुटता जाह़िर करने का आग्रह

आयतुल्लाहिल उज़्मा सिस्तानी के कार्यालय ने ईरान के खिलाफ़ अमेरिका और इज़रायल की ओर से जारी हमलो की कड़े शब्दो मे निंदा की है और चेताया है कि यह युद्ध क्षेत्र और पूरी दुनिया के लिए बहुत खतरनाक परिणाम का कारण बनेगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाहिल उज़्मा सिस्तानी के कार्यालय ने अपने एक बयान मे कहा है कि ईरान की धरती पर कई दिनो से आक्रमणता जारी है, जिसके परिणामस्वरूप बहुत से बहादुर सुरक्षा कर्मीयो सहित सैकड़ो निर्दोष नागरिको और बच्चो की शहादत हुई है। सैनिक कार्रवाईयो का दायरा कई देशो तक फैल चुका है जिसके कारण दूसरे देशो के बहुत से क्षेत्र और तंसीबात ऐसी स्थिति मे है जो लंबे समय से उस क्षेत्र मे नही देखी गई थी।

आयतुल्लाह सिस्तानी के कार्यालय ने स्पष्ठ किया है संयुक्त राष्ट्र के किसी सदस्य देश पर सुरक्षा परिषद से ऊपर विशेष शर्ते लागू करने या उसकी राजनीतिक प्रणाली को गिराने के उद्देश्य से एक तरफ़ा युद्ध का फ़ैसला अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनो का उल्लंघन के अलावा एक खतरनाक कार्रवाई है। यह कार्रवाई क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बुरे परिणाम का कारण बन सकती है और खतरा है कि इस से एक लंमे समय तक व्यापक रूप से अफ़रा तफ़री और अशांति फ़ैलेगी जिससे क्षेत्र की जनता और दूसरे क्षेत्रो को कठिनाईयो का समना करना पड़ेगा।

इस बयान के अंत मे आयतुल्लहिल उज़्मा सिस्तानी के कार्यालय ने इस अत्याचारी युद्ध की कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए सभी मुस्लमानो और दुनिया के आज़ादी पसंद लोगो से इसकी निंदा करने और मज़लूम ईरानी जनता के साथ एकजुटता प्रकट करने का मुतालबा किया। साथ ही उन्होने उन सभी मोअस्सिर अंतर्राष्ट्रीय शक्तियो और विशेष रूप से इस्लामी देशो से भी आग्रह किया कि वह युद्ध को तत्कालिक रूप रोकने के लिए प्रयास करें। 

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha