हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन मुहम्मद हाज-अबुल-क़ासिम ने क़ुरान करीम के चौदहवें हिस्से की आयत की तफ़सीर (व्याख्या) करते हुए, हरम ए हज़रत मासूमा स.ल. में कहा: जीवन को सार्थक बनाने वाले विषयों में से एक, सूरह नहल की आयत 127 से लिया गया अल्लाह के रास्ते में कभी न खत्म होने वाला सब्र (धैर्य) है।
उन्होंने देश की युद्धकालीन परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा,एक ओर तो ख़ून का प्यासा और अपराधी दुश्मन हमारे प्यारे लोगों पर हमला कर रहा है और मिनाब के प्राथमिक विद्यालय से लेकर अस्पतालों, सैन्य और पुलिस ठिकानों और रिहायशी घरों तक पर मिसाइलें बरसा रहा है, और दूसरी ओर, हमारे शक्तिशाली सैन्य बल क्षेत्र और कब्जे वाले इलाक़ों में अमेरिका के सभी हितों को आग के हवाले कर चुके हैं और दुश्मन को निष्क्रिय कर दिया है।
'हौज़ा' के एक प्रोफेसर ने इस बात पर प्रकाश डाला,इन परिस्थितियों में मैदान का विजेता वह है जो कठिनाइयों और समस्याओं के सामने अधिक सहनशीलता और धैर्य रखता है।
उन्होंने आगे कहा,यदि हमारा धैर्य एक दैवीय धैर्य हो और हमारे दिल अल्लाह पर निर्भर हों, तो वह धैर्य असीम हो जाता है इसलिए वह राष्ट्र इस संग्राम में विजयी होता है जो दैवीय धैर्य रखने वाला हो।
हुज्जतुल-इस्लाम वाल-मुस्लिमीन हाज अबुल-क़ासिम ने इस बात पर ज़ोर दिया,अल्लाह ने क़ुरान में लगभग 100 बार धैर्य का आह्वान किया है, जिसमें 10 सीधे पैग़ंबर सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को संबोधित हैं।
उन्होंने याद दिलाया अल्लाह तआला ने उपहास, आरोपों, इनकार, धमकियों और अपने अनुयायियों और साथियों की हत्याओं और यातनाओं का सामना करते हुए सब्र किया, जब तक कि अल्लाह ने उन्हें विजय प्रदान नहीं की।
उन्होंने अंत में शहीद आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनई के धैर्य का उल्लेख करते हुए कहा,हमारे शहीद नेता ने वर्षों तक निर्वासन में सब्र और सहनशीलता को स्वीकार किया, प्रियजनों और सरदारों के खोने का दुख सहा, युद्ध और कठिनाइयों में अग्रिम पंक्ति में रहे और शहीद हुए, विरोधियों और आंतरिक देशद्रोहियों द्वारा किए गए विश्वासघात, अपमान और आरोपों के सामने धैर्य रखा, और अंततः अल्लाह से शहादत के रूप में अपने सब्र का फल प्राप्त किया।
आपकी टिप्पणी