शनिवार 14 मार्च 2026 - 20:42
ईरान पर अमेरिका और इस्राईल का हमला अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों का खुला उल्लंघन

हौज़ा / राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार संवादताओं ने एक संयुक्त बयान जारी करके ईरान पर अमेरिका और इस्राईल के संयुक्त हमले की भर्त्सना की और इन हमलों को अतिक्रमण का स्पष्ट नमूना बताया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रसंघ के मानवाधिकार संवादताओं ने एक संयुक्त बयान जारी करके ईरान पर अमेरिका और इस्राईल के संयुक्त हमले की निंदा की और कहा है कि उनका यह कार्य मध्यपूर्व में विस्तृत पैमाने पर हिंसा फ़ैलने और त्रासदी का कारण बन सकता है।

इन संवाददाताओं ने कहा कि अमेरिका और इस्राईल ने ईरान पर हमला एसी स्थिति में किया जब वार्ता जारी थी। इन संवाददाताओं के अनुसार अमेरिका और इस्राईल का कार्य पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी और अतिक्रमण था।

इसी प्रकार इन संवाददाताओं के बयान में आया है कि अमेरिका और इस्राईल को चाहिये कि जंग विस्तृत होने और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन से परहेज़ करें। इसी प्रकार इन रिपोर्टरों ने शांति व सुरक्षा स्थापित कराने में सुरक्षा परिषद की अक्षमता पर खेद व्यक्त किया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha