रविवार 15 मार्च 2026 - 01:38
हैदराबाद मे वैश्विक क़ुदस दिवस कांफ़्रेंस का आयोजन

हैदराबाद मे वैश्विक क़ुदस दिवस काफ़्रेंस 2026 का आयोजन हुआ। इस अवसर विभिन्न विचारधाराओ से संबंध रखने वाले विद्वानो और शख्सियतो ने भाग लेते हुए फ़िलिस्तीन की जनता से एकजुटता व्यक्त की और बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी के लिए इस्लामी उम्मत की एकती पर ज़ोर दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तंज़ीम जाफ़री की ओर से 12 मार्च 2026 को मिडिया पुलिस आडीटोरियम, हैदराबाद मे वैश्विक क़ुद्स दिवस कांफ़्रेंस 2026 का आयोजन हुआ।  इस अवसर विभिन्न विचारधाराओ से संबंध रखने वाले विद्वानो और शख्सियतो ने भाग लेते हुए फ़िलिस्तीन की जनता से एकजुटता व्यक्त की और बैतुल मुक़द्दस की आज़ादी के लिए इस्लामी उम्मत की एकती पर ज़ोर दिया।

यह कांफ्रेंस सय्यद अल आलाम हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सय्यद तक़ी रज़ा आबिदी (तंजीम जाफरी के अध्यक्ष और हज समीति तेलंगाना के सदस्य) की अध्यक्षता मे आयोजित हुई। जबकि प्रोग्राम का संचालन सय्यद अली नक़ी मूसवी (तंजीम जाफ़री के सचिव) ने किया।

कांफ़्रेंस मे इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राजदूत आग़ा मोहसिन मुकद्दमी ने विशेष अतिथि के रूप मे भाग लिया।

इस अवसर पर भाग लेने वाली शख्सियतो मे जनाब सय्यद फ़ख्रुद्दीन अली अहमद (तेलंगानी की जमात इस्लामी के मिल्ली उमूर के सचिव), मुहम्मद रहीमुल्लाह ख़ान नियाज़ी, मौलाना मुजाहिद हाश्मी साहब, मौलाना लियाक़त हुसैन रिज़वी मुख्तार पाशा, प्रोफ़ेसर अनवर खान, साहबज़ादा जनाब सय्यद मुद्दस्सिर हुसैन , हाफ़िज़ अब्दुर रहमान, तमजीद हैदर, क़ारी मुनीर अहमद और युसूफ़ ख़ान एजाज़ हमीदी शरफ़ी शामिल थी।

अपने सबोधन मे मौलाना तक़ी रज़ा आबिदी ने कहा बैतुल मुकद्दस और फ़िलिस्तीन की आज़ादी के लिए सभी मुस्लिम विचारधाराओ को अपने मतभेदा से बाला होकर एकजुट होना होगा। उन्होने कहा कि खाड़ी देशो को यह हक़ीक़त समझनी चाहिए कि अमेरिका और इजरायल उनके हिफ़ाज़त नही करेंगे बल्कि अपने मफ़ाद के लिए उन्ही इस्तेमाल करेंगे। उन्होने इजहार किया कि वह समय दूर नही जब मुस्लमान दूबारा मस्जिद अल अक्सा मे नमाज अदा करेंगे।

कांफ़्रेंस से सबोधन मे दूसरे व्यक्ताओ ने भी इस्राईल की क्रूरता की कड़े शब्दो मे निंदा करते हुए फ़िलिस्तीन की मजलूम जनता का समर्थन और इस्लामी उम्मत की एकजुटता पर ज़ोर दिया।

इस अवसर सय्यद अली नक़ी मूसवी ने भी संबोधित करते हुए क़ुद्स के मुद्दे के महत्व को बयान किया और आयतुल्लाह सय्यद अली ख़ामेनई की शहादत पर संवेदना पेश करते हुए उन्हे शहीद कुद्स क़रार दिया।

कांफ़्रेंस के समापन पर फ़िलिस्तीन की आज़ादी, मस्जिद अल अक़्सा की रक्षा और इस्लामी उम्मत की एकजुटता के लिए दुआ की गई। 

हैदराबाद मे वैश्विक क़ुदस दिवस कांफ़्रेंस का आयोजन

हैदराबाद मे वैश्विक क़ुदस दिवस कांफ़्रेंस का आयोजन

हैदराबाद मे वैश्विक क़ुदस दिवस कांफ़्रेंस का आयोजन

हैदराबाद मे वैश्विक क़ुदस दिवस कांफ़्रेंस का आयोजन

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha