हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , स्पेन की राजधानी माद्रिद और अन्य शहरों जैसे बार्सिलोना और बिलबाओ में हज़ारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर जंग नहीं चाहिए के नारे लगाए और ईरान व ग़ज़्ज़ा पर हमले बंद करने और तुरंत युद्ध विराम की माँग की।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इज़राइल के हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि ये हमले क्षेत्रीय और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा हैं।
माद्रिद में लोग “जंग नहीं”, “यहाँ कौन फैसला करता है? ईरानी जनता!और “हर क़ौम, हर मैदान हम सब ग़ज़ा हैं” जैसे नारों के साथ रेइना सोफिया म्यूज़ियम के सामने जमा हुए। यह वही म्यूज़ियम है जहाँ पिकासो की मशहूर कलाकृति गुएर्निका रखी है, जो युद्ध विरोध का वैश्विक प्रतीक मानी जाती है।
बार्सिलोना में, तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग एक गिरजाघर के सामने इकट्ठा हुए उनके बैनर पर लिखा था:पश्चिमी एशिया में युद्ध रोकना होगा — ग़ज़ा को मत भूलो — हम नरसंहार के खिलाफ हैं।
आपकी टिप्पणी