शुक्रवार 3 अप्रैल 2026 - 11:27
अमेरिकी जनता युद्ध नहीं चाहती, ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों की जान खतरे में डाल दी। कमला हैरिस

हौज़ा / अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उन्होंने एक अलोकप्रिय युद्ध में देश को धकेल कर अमेरिकी सैनिकों की जानों को खतरे में डाल दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस ने ट्रंप पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अमेरिका को ऐसे युद्ध में डाल दिया जिसे जनता का समर्थन प्राप्त नहीं है, जबकि बढ़ते सैन्य खर्चों के कारण अमेरिकी सैनिकों को भी खतरों का सामना है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति के बावजूद ट्रंप ने अमेरिकी जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।

कमला हैरिस के अनुसार, ट्रंप ने अपने हालिया भाषण में सफलता का आभास देने की कोशिश की, हालांकि सच्चाई यह है कि अमेरिकी जनता बयानों के बजाय व्यावहारिक प्रदर्शन का जायजा ले रही है।

गौरतलब है कि ट्रंप ने पिछले दिनों ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध के एक महीने पूरा होने पर भाषण दिया था।

यह भाषण ऐसे समय में सामने आया है जब विभिन्न सर्वेक्षणों के अनुसार 66 प्रतिशत अमेरिकी नागरिक इस युद्ध का विरोध कर रहे हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha