शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 - 21:23
ईरान की सरकार अप्रत्याशित रूप से और अधिक मज़बूत हो गई है

हौज़ा / अमेरिकी मीडिया, खासकर NBC News की रिपोर्टों और ख़ुफ़िया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी यह संकेत देती है कि तमाम सैन्य दबाव और हमलों के बावजूद ईरान की सत्ता संरचना न सिर्फ कायम है, बल्कि पहले से ज्यादा संगठित और स्थिर दिखाई दे रही है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अमेरिकी मीडिया, खासकर NBC News की रिपोर्टों और ख़ुफ़िया सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी यह संकेत देती है कि तमाम सैन्य दबाव और हमलों के बावजूद ईरान की सत्ता संरचना न सिर्फ कायम है, बल्कि पहले से ज्यादा संगठित और स्थिर दिखाई दे रही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्ध को जल्दी खत्म करने और ईरान को बातचीत के लिए मजबूर करने की रणनीति अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाई। तेहरान ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दबाव में आकर बातचीत नहीं करेगा और अपने रणनीतिक धैर्य पर कायम है।

ख़ुफ़िया आकलनों से जुड़े पश्चिमी अधिकारियों का कहना है कि नेताओं की हत्या, सैन्य ठिकानों पर हमले और भारी बमबारी के बावजूद ईरान की राजनीतिक व्यवस्था कमजोर नहीं हुई। उल्टा, इन हमलों ने देश के भीतर एकजुटता को बढ़ाया और सरकार को आंतरिक समर्थन मिला।

कई रिपोर्टों में यह भी सामने आया है कि अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसियों के अनुसार ईरान की सरकार के गिरने का कोई तात्कालिक खतरा और किसी भी प्रकार की संभावना नहीं है और वह अभी भी जनता के बीच अपनी मज़बूत मजबूत पकड़ बनाए हुए है

इतना ही नहीं, पेंटागन की हालिया रिपोर्ट ने भी इस दावे को चुनौती दी है कि ईरान पूरी तरह कमजोर हो गया है। इसके अनुसार ईरान अब भी अपनी “मुख्य सैन्य क्षमताओं” को बनाए हुए है और क्षेत्रीय शक्ति के रूप में प्रभावी बना हुआ है।

विश्लेषकों का मानना है कि बाहरी हमलों और लगातार धमकियों का उल्टा असर पड़ा है। इससे ईरान के भीतर पश्चिम समर्थक या समझौता करने वाले गुट कमजोर हुए हैं, जबकि कठोर रुख अपनाने वाली ताकतें और मजबूत हुई हैं।

यही वजह है कि अमेरिका की “दबाव बनाकर झुकाने” की नीति फिलहाल कारगर नहीं दिख रही। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, बड़े पैमाने पर युद्ध भी ईरान की सत्ता को गिराने में सफल नहीं होगा, क्योंकि वहां की राजनीतिक और सैन्य संरचना लंबे समय से ऐसे संकटों से निपटने के लिए तैयार की गई है

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha