रविवार 3 मई 2026 - 13:39
पाकिस्तानी और अफगानी शियाओं के खिलाफ यूएई में कार्रवाई तेज़

हौज़ा / एक समाचार स्रोत ने पाकिस्तानी और अफगानी शियाओं के खिलाफ यूएई में बड़े पैमाने पर हो रही कार्रवाइयों की सूचना दी है जिसमें उनके पैसे और संपत्ति को जप्त किया जा रहा है

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,एक समाचार एजेंसी के क्षेत्रीय कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, 'न्यू लाइन्स' पत्रिका के दक्षिण-पूर्व एशिया के संपादक 'सुरभि गुप्ता' ने घोषणा की कि यूएई सरकार ने इस्लामाबाद के साथ तनाव के चलते 15,000 पाकिस्तानी शियाओं को निष्कासित कर दिया है।

उन्होंने कहा,यूएई ने इस दंडात्मक कार्रवाई में 15,000 पाकिस्तानी शियाओं को बाहर निकाला है, जो पिछले दो दशकों से इस खाड़ी देश को अपना घर मानते थे।

खबरों के अनुसार कई लोग अच्छी नौकरी की चाह में यूएई गए थे, और बिना किसी स्पष्टीकरण के उन्हें निकाल दिया गया। कई निष्कासितों ने उन्हें बताया कि उन्हें हिरासत केंद्रों में ले जाया गया, उनके पहचान पत्र वापस नहीं दिए गए, और हवाई जहाज से पाकिस्तान भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि यूएई ने उनके बैंक खाते भी बंद कर दिए हैं।

इसके अलावा, अफगानिस्तान के मीडिया भी यूएई सरकार द्वारा सैकड़ों अफगानी शिया मजदूरों के बड़े पैमाने पर और अचानक निष्कासन की खबर दे रहे हैं।

निष्कासित अफगानी श्रमिकों के बयानों के अनुसार, गिरफ्तारियों की प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हुई थी। उनमें से कुछ को फोन या संदेश के जरिए पुलिस और आव्रजन कार्यालयों में बुलाया गया, जबकि अन्य को वीजा एक्सटेंशन या अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया।

इन लोगों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उनके पहचान पत्र और निजी सामान जब्त कर लिए गए, और बिना कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण या कानूनी दस्तावेज दिए, उन्हें हिरासत केंद्रों में भेज दिया गया। हिरासत की अवधि एक रात से लेकर कई दिनों तक रही, लेकिन सभी मामलों में निष्कासन बहुत तेजी से किया गया, बिना कानूनी सलाह या अपील का पर्याप्त अवसर दिए।

रिपोर्टों के अनुसार, कई निष्कासितों ने जोर देकर कहा कि उनके पास वैध निवास परमिट था, और कुछ मामलों में उनके वर्क वीजा की अवधि काफी समय तक बाकी थी।

एक अफगानी ने अफगान मीडिया को बताया कि उसे 14 अप्रैल को बिना किसी स्पष्टीकरण के गिरफ्तार कर तीन दिन बाद अफगानिस्तान निष्कासित कर दिया गया, जबकि उसके निवास परमिट की अभी एक साल की वैधता शेष थी।

निष्कासितों के कई बयानों में एक बात बार-बार दिखी: निष्कासित अधिकांश लोग शिया समुदाय से थे। कुछ लोगों को आशंका है कि धार्मिक आयोजनों या सभाओं में उनकी पहचान की जानकारी दर्ज कर ली गई थी, जिसका उपयोग बाद में उनकी पहचान करने में किया गया। वहीं कुछ अन्य क्षेत्रीय घटनाओं से जुड़ी ऑनलाइन गतिविधियों को भी इस प्रक्रिया में प्रभावशाली मानते हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha