सोमवार 6 मई 2024 - 16:24
सऊदी मंत्रालय ने की घोषणा बिना परमिट के मक्का में प्रवेश करने पर देना होगा जुर्माना

हौज़ा / सऊदी अरब में मिस्रीयान संघ के उपाध्यक्ष ने घोषणा की है कि शनिवार से बिना परमिट के मक्का में प्रवेश करने पर देना होगा जुर्माना।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अलबलद के अनुसार, सऊदी अरब के मिस्रीयान संघ के उपाध्यक्ष, आदेल हनफ़ी ने घोषणा की कि 1445/2024 के हज सीज़न के संबंध में हज संगठन के निर्देश शनिवार, 4 मई, 2024 से लागू किए गए हैं। 

सऊदी अरब में मिस्रीयान संघ के उपाध्यक्ष ने घोषणा की है कि शनिवार से बिना परमिट के मक्का में प्रवेश करने पर देना होगा जुर्माना।

हनफ़ी ने बताया कि हज संगठन के निर्देशों के अनुसार सऊदी अरब में रहने वाले जो लोग मक्का में प्रवेश करने का इरादा रखते हैं, उन्हें सक्षम अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी।

सऊदी अरब में मिस्रीयान संघ के उपाध्यक्ष ने कहा यदि उनके पास प्रवेश करने की अनुमति नहीं है, तो मक्का की ओर जाने वाले सुरक्षा नियंत्रण केंद्र उन्हें मक्का में प्रवेश करने से रोक देंगे हो सकता है जुर्माना भी देना पड़े।

उन्होंने स्पष्ट किया जिन कारों और लोगों के पास पवित्र मस्जिद में प्रवेश करने के लिए सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी परमिट, या मक्का से जारी निवास परमिट, या उमरा और हज के लिए परमिट नहीं है, उन्हें वापस कर दिया जाएगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha