शुक्रवार 8 मई 2026 - 19:14
ईरान वैश्विक विचारधाराओं पर विजय प्राप्त करने वाला देश बन गया है

हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन हबीबुल्लाह शाबानी ने कहां, आज ईरान की सफलता पूरी दुनिया के सामने है और बड़े ही गर्व से कहते हैं ईरान वैश्विक विचारधाराओं पर विजय प्राप्त करने वाला देश बन गया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हमदान के इमाम ए जुमआ हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लेमीन हबीबुल्लाह शाबानी ने कहा कि इराकी-ईरानी युद्ध (1980-88) की पहली उपलब्धि वैश्विक विचारधाराओं और मतों पर ईरान की विजय है। उन्होंने कहा,आज जर्मनी की चांसलर कहता है कि ईरान संयुक्त राज्य अमेरिका को अपमानित कर रहा है, और यूरोपीय राष्ट्रपति यूरोप की जागरूकता की बात कर रहे हैं। पुतिन ने भी कहा है कि जब रूस, चीन और ईरान मौजूद हैं, तो कोई भी दुनिया का अकेला नेता नहीं बन सकता।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामी गणराज्य दुनिया के बुद्धिजीवियों और विश्लेषकों के विचारों पर विजय प्राप्त करने में सफल रहा है। शाबानी ने कहा,एक समय दुबई और तुर्की कुछ ईरानियों का सपना हुआ करता था लेकिन आज विश्व शक्तियाँ इस्लामी ईरान को दुनिया की अग्रणी शक्तियों के समकक्ष रखती हैं।

हमदान में वली-ए-फकीह के प्रतिनिधि ने आगे कहा,होर्मुज़ जलडमरूमध्य दुश्मन के प्रतिबंधों के मुकाबले दबाव और प्रतिबंध का हमारा साधन है। ईरानी नौसेना ने कल रात आक्रामक युद्धपोतों को गुजरने की अनुमति नहीं दी।

उन्होंने याद दिलाया कि दुश्मन बातचीत की बात कर रहा हैं, लेकिन अगर वे सैन्य क्षेत्र में कार्रवाई कर सकता हैं, तो वे करेंगे। अगले एक महीने में तनाव की संभावना अधिक है, जिसके लिए सतर्कता, एकता और लोगों का सड़कों पर उतरना आवश्यक है।

हुज्जतुल इस्लाम शाबानी ने कुछ संस्थानों में बिना मापदंड के वेतन वृद्धि पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ कर्मियों के लिए 70 प्रतिशत वृद्धि, जबकि नियमित कर्मचारियों को ऐसी वृद्धि नहीं मिलती, भेदभाव है। देश की वेतन प्रणाली में मौलिक और न्यायसंगत सुधार की आवश्यकता है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha