हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , गज़्ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने घोषणा की है कि 7 अक्टूबर 2023 से गज़्ज़ा के खिलाफ जारी इज़राइली आक्रमण में शहीदों की कुल संख्या 72 हज़ार 736 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 1 लाख 72 हज़ार 535 तक पहुँच चुकी है।
रिपोर्ट के अनुसार, गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार 9 मई 2026 को जारी ताज़ा आंकड़ों में बताया कि पिछले 48 घंटों के दौरान 5 शहीदों के पार्थिव शरीर और 15 घायलों को अस्पतालों में पहुँचाया गया। इन शहीदों में 4 नए शहीद शामिल हैं, जबकि एक शव मलबे से निकाला गया।
मंत्रालय के बयान में आगे कहा गया है कि अभी भी बड़ी संख्या में पीड़ित मलबे और सड़कों पर मौजूद हैं, जबकि राहत टीमें अब तक उन तक नहीं पहुँच पाई हैं।

गौरतलब है कि 11 अक्टूबर 2025 को युद्धविराम की घोषणा के बाद से अब तक 850 लोग शहीद और 2 हज़ार 433 घायल हो चुके हैं। इसी दौरान मलबे से निकाली गई लाशों की संख्या 770 तक पहुँच गई है।
गाज़ा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर 2023 से जारी इज़राइली युद्ध के परिणामस्वरूप अब तक कुल 72 हज़ार 736 फ़िलिस्तीनी शहीद और 1 लाख 72 हज़ार 535 घायल हो चुके हैं।
आपकी टिप्पणी