मंगलवार 19 मई 2026 - 10:34
कतर ने इज़राईली शासन के 'सुमूद बेड़े' पर हमले की निंदा की

हौज़ा / कतर ने अंतरराष्ट्रीय जल में इज़राईली शासन द्वारा 'सुमूद बेड़े' पर हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों, मानवीय मूल्यों और समुद्री सुरक्षा का उल्लंघन बताया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , कतर के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में ज़ायोनी शासन के 'सुमूद बेड़े' पर दोबारा हुए हमले की निंदा की और इसे ग़ाज़ा पट्टी की जारी ज़ालिम घेराबंदी का हिस्सा करार दिया।

बयान में कहा गया कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय कानूनों, मानवीय मूल्यों और समुद्री सुरक्षा का स्पष्ट उल्लंघन है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि ज़ायोनी शासन के फ़िलस्तीनी लोगों के ख़िलाफ़ लगातार अपराध जिनमें फ़िलस्तीनियों के वैध अधिकारों के समर्थन में एकजुटता जताने वालों को डराना-धमकाना शामिल है फ़िलस्तीनी क्षेत्रों, विशेष रूप से ग़ाज़ा पट्टी में भयावह मानवीय स्थिति को और बदतर बना देंगा।

मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट और निर्णायक रुख अपनाने की भी आवश्यकता पर बल दिया, ताकि ज़ायोनी शासन को मजबूर किया जा सके: क्रॉसिंग खोलने,मानवीय सहायता के प्रवेश पर लगे अवैध प्रतिबंधों को हटाने,फ़िलस्तीनी लोगों को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने, और बेड़े को जब्त करने के बाद हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा करने के लिए।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha