बुधवार 24 जून 2026 - 20:50
डोनाल्ड ट्रंप अपनी इच्छा से हमें युद्ध में नहीं धकेल सकते।बर्नी सैंडर्स

हौज़ा / अमेरिकी सीनेटर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की युद्ध शक्तियों को सीमित करने वाले गैर-बाध्यकारी प्रस्ताव के पारित होने का स्वागत किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अपने खाते पर एक संदेश में लिखा,अमेरिकी कांग्रेस ने आखिरकार वह काम कर दिया जो महीनों पहले किया जाना चाहिए था और ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए मतदान किया।

इस अमेरिकी सीनेटर ने आगे यह कहते हुए कि संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान स्पष्ट है जोर देकर कहा,इस कानून के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति अपनी इच्छा से अमेरिका को युद्ध में नहीं धकेल सकते क्योंकि इस विषय पर निर्णय लेने का अधिकार कांग्रेस के पास है।

सैंडर्स ने अंत में ट्रंप की युद्ध शक्तियों को सीमित करने वाले प्रस्ताव के अंतिम पारित होने की मांग करते हुए स्पष्ट किया,समय आ गया है कि अमेरिकी कांग्रेस आखिरकार अपनी कानूनी जिम्मेदारी स्वीकार करे

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha