हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,नोएडा हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और शहीदाने कर्बला के चेहल्लुम के अवसर पर नोएडा में आयोजित मजलिस-ए-अज़ा और चेहल्लुम का जुलूस अत्यंत श्रद्धा, सम्मान और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ और इस जुलूस में मजलिस को हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद शान हैदर ज़ैदी ने खिताब फरमाया।
मजलिस को संबोधित करते हुए ज़ाकरे अहले बैत सैयद शान हैदर ज़ैदी ने कर्बला की घटना के संदेश, इमाम हुसैन (अ.स.) की महान कुर्बानी और अहल-ए-बैत (अ.) की शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे सीरत-ए-हुसैनी को अपने व्यावहारिक जीवन का हिस्सा बनाएं।

मजलिस में हसन मेंहदी नक़वी और मुर्तज़ा अब्बास 'ज़ैन' ने पेशख़्वानी की, जबकि अली अब्बास काज़मी ने सोज़ख़्वानी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को गमगीन कर दिया।
इसके बाद चेहल्लुम का जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में अपने निर्धारित मार्गों से होकर संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने भाग लिया और हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) तथा शहीदाने कर्बला को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।

आयोजकों ने मजलिस और जुलूस के सफल आयोजन पर सभी अज़ादारों, स्वयंसेवकों और प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।
आपकी टिप्पणी