बुधवार 26 अगस्त 2026 - 07:25
जीयनपुर आजमगढ़ कोतवाली में शांति समिति की बैठक / ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी सौहार्द से मनाने की अपील

हौज़ा / ईद मिलादुन्नबी के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने की जिसमें क्षेत्र के अकीदतमंदों व अंजुमनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,ईद मिलादुन्नबी के पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने की जिसमें क्षेत्र के अकीदतमंदों व अंजुमनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने पर्व पर आयोजित होने वाले जलसों और जुलूसों को लेकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर ज़ोर दिया।

जीयनपुर आजमगढ़ कोतवाली में शांति समिति की बैठक / ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी सौहार्द से मनाने की अपील

शासन-प्रशासन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देते हुए यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी कार्यक्रम में कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी तथा केवल पूर्व से निर्धारित एवं स्वीकृत मार्गों व परंपराओं के अनुसार ही जुलूस व कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा, शासन की गाइडलाइन के अनुसार जुलूस में डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रखने और किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का आश्वासन दिया।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं अंजुमनों के सदस्य मौजूद रहे।

जीयनपुर आजमगढ़ कोतवाली में शांति समिति की बैठक / ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी सौहार्द से मनाने की अपील

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha