हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने घोषणा की कि दक्षिणी इलाक़ों पर दुश्मन की आक्रामक कार्रवाई के जवाब में ऑपरेशन साअक़ा के 29वें चरण के दौरान बहरीन के शेख़ ईसा एयरबेस पर अमेरिकी सेना के रडार प्रतिष्ठानों और सैनिकों के जमावड़े वाले केंद्रों को बड़ी संख्या में आत्मघाती ड्रोन से निशाना बनाया गया।
बयान के अनुसार, शेख़ ईसा एयरबेस फ़ारस की खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका के महत्वपूर्ण और संवेदनशील सैन्य अड्डों में से एक है। यहाँ हेलीकॉप्टरों और ड्रोन के पुर्ज़ों की मरम्मत एवं रखरखाव के अलावा निगरानी और जासूसी विमान भी मौजूद रहते हैं।
ईरानी सेना ने कहा कि उसने दुश्मन की कार्रवाइयों का व्यापक और निर्णायक जवाब दिया है तथा आक्रामक ताक़तों से कड़ा बदला लेने का सिलसिला जारी रहेगा।
आपकी टिप्पणी