शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 - 15:43
अमेरिकी कब्ज़ेदारों को इराक से बाहर होना एक बहुत बड़ी हार है।यमन

हौज़ा / यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन से जुड़ी सरकार के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कब्ज़े वाली सेनाओं को इराक से बाहर निकालने पर इराकी जनता और हशदुश्शाबी के जवानों को बधाई दी है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , अल-मयादीन के हवाले से बताया कि यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन से जुड़ी सना सरकार के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सैनिकों को इराक से बाहर निकालने को इराकी जनता की जीत बताया हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी कब्ज़ेदारों को इराक से बाहर निकालना इराकी जनता के लिए एक जीत है।

सना सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अगर इराकी प्रतिरोध मौजूद नहीं होता तो यह जीत हासिल नहीं की जा सकती थी। इस जीत ने यह साबित कर दिया कि विदेशी कब्ज़ा चाहे जितने लंबे समय तक जारी रहे, अंततः उसका अंत होता है।

इससे पहले हरकत अल-नुजबा ने भी अमेरिकी और उसके सहयोगी देशों के सैनिकों की इराक से वापसी को “जीत” करार दिया था। संगठन ने कहा था कि यह घटनाक्रम उस नीति का परिणाम है जिसे उसने “सैन्य विकल्प के प्रति प्रतिबद्धता” बताया हैं।

अल-नुजबा ने इस उपलब्धि के अवसर पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका को तथाकथित सैनिकों की वापसी के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

संगठन ने दावा किया कि अमेरिकी सैनिकों को इराक से बाहर जाने के लिए मजबूर करने में सैन्य अभियानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

अल-नुजबा ने इस घटनाक्रम को शहीद जनरल क़ासिम सुलेमानी और अबू मेंहदी अल-मुहंदिस के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के रूप में भी बताया हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha