गुरुवार 3 सितंबर 2026 - 05:43
अमेरिका को शेख अकरम अल-काबी की चेतावनी; 30 सितंबर के बाद इराक से अमेरिकी सैनिकों की लाशें जाएंगी

हौज़ा / इराकी प्रतिरोध आंदोलन नुजबा के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम शेख़ अकरम अल-काबी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि 30 सितंबर के बाद उसके सैनिक इराक से ज़िंदा वापस नहीं लौटेंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , इराकी प्रतिरोध आंदोलन नुजबा के महासचिव हुज्जतुल इस्लाम वल-मुस्लिमीन शेख अकरम अल-काबी ने अमेरिकी सैनिकों से इसी महीने इराक छोड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि अगर 30 सितंबर के बाद एक भी अमेरिकी सैनिक इराक में मौजूद रहा, तो हम उसे सुरक्षित घर लौटने की अनुमति नहीं देंगे, बल्कि इराक से केवल उनकी लाशें ही वापस जाएंगी।

गौरतलब है कि अमेरिका ने इसी महीने इराक से अपने सैनिकों की वापसी की घोषणा की है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha