हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , यमन के आंदोलन अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय ने घोषणा की है कि यमन के खिलाफ आक्रामकता और नाकेबंदी समाप्त होने तक सऊदी गठबंधन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, यमन के आंदोलन अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि सऊदी अरब के साथ निर्णायक संघर्ष के इस चरण में नाकेबंदी के जवाब में नाकेबंदी और तनाव के जवाब में तनाव की नीति जारी रहेगी, जब तक यमनी जनता के सभी लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते।
बयान में ज़ोर देकर कहा गया कि यमन के इतिहास ने हमेशा साबित किया है कि यह धरती आक्रामक ताकतों का कब्रिस्तान है। हर आक्रामक और भाड़े पर लड़ने वाली ताकत का अंतिम अंजाम इतिहास के कूड़ेदान में जगह पाना है।
इसी सिलसिले में यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख महदी अल-मशात ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सऊदी दुश्मन के ठिकानों पर यमनी सेना और जन समितियों के हमले पूरी तरह समझदारी, सोच-विचार और वैधता पर आधारित कदम हैं। इन कार्रवाइयों का उद्देश्य रियाद को आक्रामकता समाप्त करने और नाकेबंदी हटाने के लिए मज़बूर करना है।
अल-मशात ने सना के फैसलों की स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा कि यमनी जनता के हित ही हमारी रक्षात्मक कार्रवाइयों का मार्गदर्शन करने का मुख्य आधार हैं। इन कार्रवाइयों के दूसरे पक्षों पर पड़ने वाले परिणाम हमारी चिंता का विषय नहीं हैं।
आपकी टिप्पणी