हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन के सशस्त्र बलों ने घोषणा की है कि सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी जारी रहेगी। सेना के अनुसार, इस अभियान के तहत सऊदी अरब के 8 तेल टैंकरों को अपना मार्ग बदलकर केप ऑफ गुड होप के रास्ते जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
यमन की सेना ने बयान में कहा कि नाकेबंदी के बदले नाकेबंदी" की रणनीति को लागू करते हुए सऊदी तेल टैंकरों पर समुद्री प्रतिबंध जारी हैं, जिसके कारण आठ टैंकरों ने अपना निर्धारित मार्ग बदल दिया।
बयान में कहा गया कि सऊदी अरब के खिलाफ यह नाकेबंदी आगे भी जारी रहेगी और यमनी सशस्त्र बल जहाँ भी संभव होगा, सऊदी जहाज़ों को निशाना बनाने की अपनी क्षमता बनाए रखेंगे।
यमन की सेना ने भारी बारिश के बावजूद लाखों की संख्या में सड़कों पर उतरने वाले यमन के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि देश पर लगी नाकेबंदी समाप्त कराने और यमन के सभी अधिकारों की बहाली के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे।
आपकी टिप्पणी