शुक्रवार 6 नवंबर 2026 - 13:20
आयतुल्लाह अज़्मा वहीद ख़ुरासानी के स्वास्थ्य को लेकर कार्यालय का आधिकारिक बयान जारी, मरजा-ए-तक़लीद अस्पताल में भर्ती

आयतुल्लाह अज़्मा वहीद ख़ुरासानी के कार्यालय ने घोषणा की है कि मरजा-ए-तक़लीद चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं तथा उनका इलाज जारी है। कार्यालय ने मोमिनों से उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ और तवस्सुल की अपील की है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह अज़्मा वहीद ख़ुरासानी के कार्यालय ने आज दोपहर 12 बजे एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मरजा-ए-तक़लीद चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हैं और इस समय उनका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोमिनों की ओर से आयतुल्लाह अज़्मा वहीद ख़ुरासानी के स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रही चिंता और लगातार उनकी कुशलक्षेम पूछे जाने के मद्देनज़र यह बयान जारी किया गया है। बयान में कहा गया है कि आप चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं और इस समय उपचाराधीन हैं।

कार्यालय ने मोमिनों के प्रेम, सहानुभूति और कुशलक्षेम पूछने पर आभार व्यक्त करते हुए सभी मोमिनों से अपील की है कि वे बारगाह-ए-इलाही में दुआ और इस्तिग़ासा करें तथा अहलेबैत अलैहिमुस्सलाम से तवस्सुल के ज़रिए मरजा-ए-आली-क़द्र के शीघ्र स्वस्थ होने और पूर्ण स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करें।

बयान में विशेष रूप से हज़रत सिद्दीक़ा कुबरा सलामुल्लाह अलैहा और हज़रत हुज्जत बिन अल-हसन अल-अस्करी अज्जलल्लाहु तआला फ़रजहुश्शरीफ़ के वसीले से अल्लाह की बारगाह में उनकी सेहत और सलामती के लिए दुआ करने की अपील की गई है।

शुक्रवार, 6 नवंबर 2026, दोपहर 12 बजे

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha