हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी जांच एवं उपचार किया जा रहा है।
मरजए तक़लीद के उपचार की प्रक्रिया से परिचित एक व्यक्ति ने हौज़ा न्यूज़ एजेंसी को बताया कि मोमिनीन लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी को फिलहाल चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
उन्होंने मोमिनीन की मोहब्बत, चिंता और कुशलक्षेम पूछने पर आभार व्यक्त करते हुए सभी से अपील की कि वे बारगाहे इलाही में दुआ करें और अहलेबैत इस्मत व तहारत (अ.स.), विशेष रूप से हज़रत फ़ातिमा ज़हरा स.अ.तथा हज़रत इमाम मेंहदी (अ.त.फ.श.) के वसीले से आयतुल्लाहिल उज़्मा वहीद खुरासानी की जल्द से जल्द सेहतयाबी और मुकम्मल शिफ़ा के लिए दुआ करें।
आपकी टिप्पणी