बुधवार 11 नवंबर 2026 - 08:06
हज़रत फ़ातिमा ज़हेरा (स) की शख्सियत हर दौर के लिए एक जामय और काबिल नमूना है

हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन अली इस्लामी ने कहा कि हज़रत फ़ातिमा ज़हेरा सलामुल्लाह अलैहा का व्यक्तित्व सभी युगों के लिए एक व्यापक, संपूर्ण और आदर्श नमूना है। हमें चाहिए कि नई पीढ़ी के सामने आपकी सीरत, चरित्र और नैतिक गुणों को पहले से अधिक प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करें।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के प्रांत क़ज़वीन से मजलिसे ख़ुबरेगाने रहबरी के सदस्य हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन अली इस्लामी ने अय्यामे फ़ातिमिया के अवसर पर शहर ताकिस्तान की मस्जिदे हुज्जती में आयोजित मजलिसे अज़ा को संबोधित करते हुए कहा,हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा का व्यक्तित्व हर दौर के लिए एक व्यापक और संपूर्ण आदर्श है।

आज आवश्यकता इस बात की है कि हम नई पीढ़ी को आपकी जीवनशैली, चरित्र और नैतिक शिक्षाओं से पहले की अपेक्षा अधिक परिचित कराएं और आपकी सीरत को स्पष्ट रूप से उनके सामने प्रस्तुत करें।

हज़रत फ़ातिमा ज़हरा स.अ.की सीरत के परिचय पर अधिक कार्य करने की आवश्यकता:

हुज्जतुल इस्लाम अली इस्लामी ने कहा कि हज़रत फ़ातिमा ज़हेरा सलामुल्लाह अलैहा के व्यक्तित्व का परिचय कराने और उसकी व्याख्या करने के क्षेत्र में हमने अपेक्षाकृत कम कार्य किया है। आज हमें इस बात की समीक्षा करनी चाहिए कि आपके जीवन के संबंध में कितनी पुस्तकें लिखी गई हैं और मदरसों तथा विश्वविद्यालयों में इस विषय पर कितना शोध और अध्ययन हुआ है।

हज़रत फ़ातिमा ज़हरा स.अ.पूरी मानवता के लिए आदर्श हैं;

हौज़ा ए इल्मिया क़ज़वीन काउंसिल के सदस्य ने कहा,हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा पूरी मानवता के लिए एक संपूर्ण आदर्श और स्रोत-ए-मआरिफ़त हैं, क्योंकि आपका संबंध सीधे सिलसिला-ए-नुबूवत से है और आप ख़ातमुन नबिय्यीन हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा (स.अ.व.) की सुपुत्री हैं। रसूले अकरम (स.अ.व.) के व्यक्तित्व में मौजूद तमाम फ़ज़ाइल और विशेषताएँ निश्चित रूप से इस महान हस्ती के व्यक्तित्व में भी प्रतिबिंबित थीं।

उन्होंने आगे कहा कि हज़रत फ़ातिमा ज़हरा सलामुल्लाह अलैहा ने समाज में धार्मिक मूल्यों के पुनर्जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यदि आज इस्लामी समाज में आपकी सीरत और शिक्षाओं को जीवित किया जाए तथा उन्हें व्यावहारिक जीवन का हिस्सा बनाया जाए, तो समाज की अनेक समस्याओं, बुराइयों और नैतिक विकृतियों को समाप्त करना संभव है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha