बुधवार 23 अक्टूबर 2024 - 20:09
शहीद सैयद हाशिम सफीउद्दीन हिकमत, बलिदान और प्रतिरोध की मिसाल थे। आयतुल्लाह आराफी

हौज़ा / ईरान के धार्मिक शिक्षा केंद्रों हौज़ा-ए-इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा अराफी ने शहीद हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद हाशिम सफीउद्दीन को हिकमत, धैर्य, प्रतिरोध, दृढ़ता और बलिदान का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि शहीद सफीउद्दीन केवल एक महान नेता ही नहीं, बल्कि वीर हिज़्बुल्लाह और पूरे प्रतिरोध मोर्चे के लिए प्रेरणा का स्रोत थे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , आयतुल्लाह आराफी ने अपने शोक संदेश में पवित्र क़ुरआन की इस आयत का उल्लेख किया:

مِنَ الْمُؤْمِنِينَ رِجَالٌ صَدَقُوا مَا عَاهَدُوا اللَّهَ عَلَيْهِ ۖ فَمِنْهُمْ مَنْ قَضَىٰ نَحْبَهُ وَمِنْهُمْ مَنْ يَنْتَظِرُ ۖ وَمَا بَدَّلُوا تَبْدِيلًا

मोमिनों में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अल्लाह से किए हुए अपने वादे को सच्चा कर दिखाया। उनमें से कुछ अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर चुके हैं और कुछ प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अपने संकल्प में कोई बदलाव नहीं किया।

उन्होंने कहा कि शहीद सैयद हाशिम सफीउद्दीन की शहादत की खबर ने एक बार फिर हमारे दिलों को गहरे दुख और पीड़ा से भर दिया है। वह हिज़्बुल्लाह के एक बहादुर कार्यकारी नेता दूरदर्शी मुजाहिद और साहसी व्यक्तित्व थे।

आयतुल्लाह अराफी ने आगे कहा कि सैयद हाशिम सफीउद्दीन ने अपना पूरा जीवन और युवावस्था इस्लाम की सेवा में समर्पित कर दी थी। अपनी प्रशासनिक क्षमता, प्रभावशाली और तर्कपूर्ण भाषणों के माध्यम से उन्होंने हमेशा ज़ायोनी शासन के सामने दृढ़ता से अपना रुख बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि शहीद सफीउद्दीन ने हमें सिखाया कि किस तरह ईमान, दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और निष्ठा के साथ बिना किसी दिखावे के चुनौतियों का सामना किया जा सकता है और कठिनाइयों पर विजय प्राप्त करते हुए अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ा जा सकता है।

आयतुल्लाह अराफी ने अपने संदेश में कहा कि उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगें। ईश्वर की कृपा से हम उनके जैसे शहीदों की याद को अपने दिलों में संजोकर न्याय और स्वतंत्रता के लिए प्रतिरोध तथा संघर्ष का रास्ता तय करते रहेंगे, यहां तक कि सत्य की विजय का लक्ष्य प्राप्त हो जाए।

अंत में उन्होंने शहीद सैयद हाशिम सफीउद्दीन के परिवार, उनके मित्रों, समर्थकों, प्रतिरोध मोर्चे और गौरवशाली हिज़्बुल्लाह के सभी सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही ईश्वर से शहीद के उच्च आध्यात्मिक दर्जे और उनके परिजनों के लिए धैर्य एवं सहनशीलता की प्रार्थना की।

आयतुल्लाह अली रज़ा अराफी

प्रमुख,हौज़ा-ए-इल्मिया

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha