रविवार 1 मार्च 2026 - 11:57
शहीद इमाम अनगिनत सद्गुणों के धनी और उत्कृष्ट विशेषताओं का एक जगमगाता सितारा थे / सभी लोग इस्लाम, क्रांति और ईरान की रक्षा के लिए डटे रहें

हम तमाम प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं, हौज़ा इल्मिया, सम्मानित प्रचारकों, आम जनता, युवाओं, बुद्धिजीवियों, विभिन्न वर्गों और बहादुर सशस्त्र बलों से अपील करते हैं कि वे इस्लाम, क्रांति और ईरान की रक्षा के मैदान में पूरी दृढ़ता के साथ डटे रहें। इस निर्णायक घड़ी में अपनी एकता और आपसी एकजुटता को और मजबूत बनाएं तथा अपने साहस, शक्ति और गौरव से ईरान और इस्लाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ें।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, देश के हौज़ा इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह आराफ़ी ने सुप्रीम लीडर आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम ख़ामेनेई की शहादत पर इमाम-ए-ज़माना (अ.ज.), ईरान की जनता और दुनिया के तमाम वंचितों के नाम शोक संदेश जारी किया। संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिल क़ासिमिल जब्बारीन व मुबीरिज़्ज़ालिमीन।

“افان مات او قتل انقلبتم علی اعقابکم  क्या यदि उनका निधन हो जाए या वे शहीद कर दिए जाएं, तो तुम अपने पुराने रास्ते पर लौट जाओगे?”

“و لاتحسبن الذین قتلوا فی سبیل الله امواتا بل احیاء عند ربهم یرزقون और जो लोग अल्लाह की राह में मारे गए, उन्हें हरगिज़ मृत न समझो, बल्कि वे अपने पालनहार के पास जीवित हैं और उन्हें रोज़ी दी जाती है।”

प्रतिरोध के महान प्रतीक, संघर्ष और जिहाद के आदर्श, राष्ट्रपिता और कौम की जान, माह-ए-रमज़ान के शहीद, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम ख़ामेनेई (अल्लाह उनके दर्जे बुलंद फरमाए) की रूह मलकूत-ए-आला की ओर परवाज़ कर गई। उनकी शहादत ने ईरानी जनता, इस्लामी उम्मत और हौज़ा इल्मिया को गहरे शोक में डुबो दिया है।

इस हृदयविदारक और दर्दनाक त्रासदी पर हम हज़रत वली-ए-अस्र (अ.ज.), ईरान की महान और साहसी जनता, गौरवशाली इस्लामी उम्मत, वरिष्ठ धार्मिक नेतृत्व, हौज़ा इल्मिया, दुनिया के तमाम वंचितों और मोर्चा-ए-मुक़ावमत के सभी लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।

हम इस्लामी क्रांति के दोनों महान रहबरों (क़ुद्दिसा सिर्रुहुमा) के मार्ग को जारी रखने तथा अपनी इस्लामी मातृभूमि की स्वतंत्रता, गौरव और इस्लामी क्रांति के उच्च आदर्शों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

हमारी कौम के पिता और हमारे महान शहीद इमाम अनगिनत सद्गुणों का एक ऐसा संगम और उत्कृष्ट विशेषताओं का एक जगमगाता आकाश थे, जिनके अद्वितीय व्यक्तित्व की झलक ईरान और पूरी दुनिया में दिखाई दी। उन्होंने विश्व की परिस्थितियों और समीकरणों को बदल दिया तथा विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति और ईरान एवं इस्लामी उम्मत के गौरव का मार्ग प्रशस्त किया।

आज हमारे सामने अपने महान शहीदों के रास्ते को जारी रखने और अल्लाह, उसके रसूल तथा अपने मौला (अ.ज.) और गौरवशाली शहीदों के साथ किए गए वादे पर अडिग रहने का दायित्व है।

ईरान और इस्लाम के दुश्मनों तथा उनका अहित चाहने वालों को जान लेना चाहिए कि ईरानी जनता क्रांति और माह-ए-रमज़ान के उस शहीद रहबर के रास्ते पर चलती रहेगी। वह अपने सम्मानित नागरिकों, प्रिय युवाओं, मासूम विद्यार्थियों और महान शहीदों के खून का बदला अवश्य लेगी। अल्लाह तआला की मदद से ईरान एकजुट, गौरवशाली और विजयी होगा, इंशाअल्लाह।

हम सभी प्रतिष्ठित धर्मगुरुओं, हौज़ा इल्मिया, सम्मानित प्रचारकों, आम जनता, युवाओं, बुद्धिजीवियों, विभिन्न वर्गों और बहादुर सशस्त्र बलों से अपील करते हैं कि वे इस्लाम, क्रांति और ईरान की रक्षा के मैदान में पूरी दृढ़ता के साथ डटे रहें। इस निर्णायक घड़ी में अपनी एकता और आपसी एकजुटता को और मजबूत बनाएं तथा अपने साहस, शक्ति और गौरव से ईरान और इस्लाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ें।

“وما النصر الا من عندالله العزیز الحکیم और विजय तो केवल प्रभुत्वशाली और तत्वदर्शी अल्लाह की ओर से ही है।”

अलीरज़ा आराफ़ी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha