सोमवार 9 मार्च 2026 - 09:00
ईरान की सेना ने वक्तव्य जारी करके ईरान के तीसरे सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सय्यद मुज्तबा ख़ामेनेई से बैअत की घोषणा की

हौज़ा / इस्लामी गणराज्य ईरान की सेना ने एक संदेश जारी कर, हज़रत आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को इस्लामी गणराज्य ईरान के रहबर के रूप में चुने जाने पर बधाई देते हुए जोर दिया है हम उस महान रहबर से बैअत (निष्ठा) करते हैं और क्रांति के गौरवशाली दिनों की तरह, इस्लामी क्रांति, प्रिय इमाम ख़ुमैनी और शहीद संघर्षशील रहबर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के उच्च और सर्वोच्च आदर्शों की रक्षा के मार्ग में अंतिम सांस तक बलिदान देते रहेंगे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इस्लामी गणराज्य ईरान की सेना ने एक संदेश जारी कर, हज़रत आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को इस्लामी गणराज्य ईरान के रहबर के रूप में चुने जाने पर बधाई देते हुए जोर दिया है हम उस महान रहबर से बैअत (निष्ठा) करते हैं और क्रांति के गौरवशाली दिनों की तरह, इस्लामी क्रांति, प्रिय इमाम ख़ुमैनी और शहीद संघर्षशील रहबर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के उच्च और सर्वोच्च आदर्शों की रक्षा के मार्ग में अंतिम सांस तक बलिदान देते रहेंगे।

इस्लामी गणराज्य ईरान की सेना का हज़रत आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई को इस्लामी गणराज्य ईरान के रहबर के रूप में चुने जाने के अवसर पर जारी संदेश का पाठ इस प्रकार है:
بسم الله الرحمن الرحیم

الْیَوْمَ یَئِسَ الَّذِینَ كَفَرُوا مِنْ دِینِكُمْ فَلا تَخْشَوْهُمْ وَ اخْشَوْنِ

इस्लामी गणराज्य ईरान की पवित्र व्यवस्था एक पवित्र वृक्ष के समान है, जो अंतर्दृष्टि और वेलायत  को मानने वाली ईरानी जनता की गहरी धार्मिक मान्यताओं और आस्थाओं में जड़ें रखती है और अपने प्रकाशमय पथ के उतार-चढ़ाव में कभी भी गतिशील रहना बंद नहीं करेगी।

उत्कृष्ट सिद्धांत "विलायत ए फ़क़ीह जो इमाम जमाना (अ.त.फ.स.) के ग़ैबत के युग में मानवता को सांसारिक और पारलौकिक सफलता की ओर ले जाने वाला एकमात्र मुक्तिदाता मार्ग है, इस्लामी क्रांति के महान संस्थापक के प्रयासों से और भारी संघर्षों के बाद, अंतरराष्ट्रीय घमंडी ताकतों के शत्रुतापूर्ण रवैये के बावजूद, इस्लामी ईरान में सफल हुआ और महान ईरानी राष्ट्र के निर्णायक मत से कार्यान्वित हुआ।

इमाम ख़ुमैनी के बुद्धिमत्तापूर्ण और ईश्वरीय नेतृत्व तथा क्रांति के महान रहबर, शहीद हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा इमाम ख़ामेनेई  के ऐतिहासिक और विचारशील संघर्षों की बदौलत, इस्लामी गणराज्य ईरान अत्याचार और घमंड के खिलाफ संघर्ष, स्वतंत्रता की मांग का एक अद्वितीय प्रतीक और दुनिया भर के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया। इस्लामी ईरान अपने उतार-चढ़ाव भरे इतिहास में पहली बार अपने अनूठे, गतिशील और उन्नत स्थान पर पहुंचने में सफल रहा।

इस्लामी गणराज्य ईरान की सेना, विलायत की तलवार (ज़ुल्फ़िक़ार) के रूप में, नेतृत्व विशेषज्ञों की परिषद (मजलिस-ए-ख़ुबरेगान) द्वारा एक संघर्षशील, क्रांतिकारी, विद्वान, संयमी और जनता के बीच लोकप्रिय नेता "हज़रत आयतुल्लाह सैयद मुज्तबा हुसैनी ख़ामेनेई के योग्य चयन को बधाई और मुबारकबाद देती है और उस महान रहबर से वचनबद्धता (अहद) और बैअत करती है कि वह क्रांति के गौरवशाली दिनों की तरह, इस्लामी क्रांति, प्रिय इमाम (ख़ुमैनी) और शहीद संघर्षशील रहबर आयतुल्लाह ख़ामेनेई के उच्च और सर्वोच्च आदर्शों की रक्षा के मार्ग में, अंतिम सांस तक बलिदान देती रहेगी।

स्वतंत्रता, क्षेत्रीय अखंडता और इस्लामी गणराज्य ईरान की पवित्र व्यवस्था की रक्षा के पवित्र मिशन में, वह पहले से कहीं अधिक मजबूती से, सशस्त्र बलों के सर्वोच्च नेता एवं कमांडर-इन-चीफ के आदेशों का पालन करेगी।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha