मंगलवार 7 अप्रैल 2026 - 19:23
आयतुल्लाह आराफ़ी ने शहीद कमांडर सय्यद मजीद ख़ादमी की सेवाओं को सराहा; शहीदों का ख़ून हक़ के मोर्चे को मज़बूत करता है

आयतुल्लाह आराफ़ी ने आईआरजीसी की खुफ़िया संगठन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल मजीद ख़ादमी की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका और इज़राइल जैसे अपराधी जान लें कि वर्षों तक शहादत की आरज़ू के साथ संघर्ष करने वाले कमांडरों की शहादत हक़ के मोर्चे को और मज़बूत करती है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश के मदरसों के प्रमुख आयतुल्लाह आराफ़ी ने आईआरजीसी की खुफ़िया संगठन के प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल सय्यद मजीद ख़ादमी की शहादत पर अपने शोक संदेश में कहा:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

“مِنَ المُؤمِنینَ رِجالٌ صَدَقوا ما عاهَدُوا اللَّهَ عَلَیهِ فَمِنهُم مَن قَضی نَحبَهُ وَمِنهُم مَن یَنتَظِرُ وَما بَدَّلوا تَبدیلًا ईमान वालों में कुछ ऐसे पुरुष हैं, जिन्होंने अल्लाह से किए गए अपने वादे को सच कर दिखाया। उनमें से कुछ अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर चुके हैं और कुछ प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने अपने वादे में कोई बदलाव नहीं किया।” (सूर ए अहज़ाब, आयत 23)

इस्लाम के वीर सपूत और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के खुफ़िया संगठन के प्रमुख की शहादत पर मैं सर्वोच्च नेता, प्रतिरोधी ईरानी जनता, उनके साथियों, सहकर्मियों और उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ तथा इस महान शहादत पर उन्हें बधाई भी देता हूँ।

ब्रिगेडियर जनरल सय्यद मजीद ख़ादमी ने अपना पूरा जीवन इस देश की सीमाओं और पवित्र इस्लामी ईरान की संप्रभुता की रक्षा में समर्पित कर दिया। सबसे दुष्ट और घृणित तत्वों के हाथों बहाया गया उनका पवित्र रक्त उनके उज्ज्वल जीवन की अंतिम कड़ी को शहादत के गौरव से जोड़ गया।

अपराधी अमेरिका और इज़राइल जान लें कि वर्षों तक शहादत की कामना करते हुए संघर्ष और जिहाद करने वाले कमांडरों की शहादत हक़ के मोर्चे को और अधिक मज़बूत करती है। यह अल्लाह की अटल परंपरा है, जिसमें कभी बदलाव नहीं होता।

“और तुम अल्लाह की परंपरा में कभी कोई बदलाव नहीं पाओगे।”

निस्संदेह, पवित्र ईरान की धरती से सैकड़ों निष्ठावान मुजाहिद शहीदों के इस प्रकाशमय मार्ग को आगे बढ़ाते रहेंगे। इंशाअल्लाह।

आयतुल्लाह अलीरज़ा आराफ़ी
क़ुम मुक़द्दसा

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha