हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश के मदरसों (हौज़ा इल्मिया) के प्रमुख आयतुल्लाह अलीरज़ा आराफ़ी के शोक संदेश का पूरा पाठ इस प्रकार है:
“وَلَا تَحْسَبَنَّ الَّذِینَ قُتِلُوا فِی سَبِیلِ اللَّهِ أَمْوَاتًا بَلْ أَحْیَاءٌ عِنْدَ رَبِّهِمْ یُرْزَقُونَ और जो लोग अल्लाह की राह में मारे गए हैं, उन्हें हरगिज़ मृत न समझो, बल्कि वे अपने रब के पास जीवित हैं और उन्हें रोज़ी दी जाती है।” (सूर ए आले इमरान, आयत 169)
कूटनीति के क्षेत्र में समर्पित भाव से सेवाएँ देने वाले महान मुजाहिद जनाब डॉ. सैयद कमाल ख़राज़ी और उनकी समर्पित पत्नी की शहादत पर मैं इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता, उनके सहयोगियों और संघर्ष के साथियों, परिवार तथा शहीदों को सम्मान देने वाली समस्त ईरानी जनता के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूँ। साथ ही, इस महान शहादत पर उन्हें बधाई भी देता हूँ।
वह मेहनती और निष्ठावान व्यक्तित्व कई दशकों तक इस्लामी क्रांति की उन्नति के लिए संघर्षरत रहे। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में उन्होंने उल्लेखनीय सेवाएँ दीं। अपने अनमोल जीवन का बलिदान देकर उन्होंने अपना नाम इस्लामी ईरान के लिए जान न्योछावर करने वाले महान लोगों की गौरवशाली सूची में दर्ज करा लिया और लोगों की स्मृतियों में हमेशा के लिए अमर हो गए।
मैं उनकी वर्षों की निःस्वार्थ सेवाओं को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए, इस महान शहीद के लिए अल्लाह की प्रसन्नता और उच्च आध्यात्मिक مقام की प्राप्ति की कामना करता हूँ। वहीं, उनके परिवार और परिजनों के लिए हृदय की शांति, सम्मान और असीम प्रतिफल की दुआ करता हूँ।
आयतुल्लाह अलीरज़ा आराफ़ी
हौज़ा हाए इल्मिया के प्रमुख
आपकी टिप्पणी