हौज़ा / वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) लेबनान में अमेरिकी ज़मीनी सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहा है। बताया गया है कि, यह क़दम अमेरिका की मध्यस्थता में हाल ही में हुए विवादास्पद लेबनान-इस्राईल समझौते को लागू कराने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इस समझौते में हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करने की बात कही गई है।
हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) लेबनान में अमेरिकी ज़मीनी सैनिकों की तैनाती की तैयारी कर रहा है। बताया गया है कि, यह क़दम अमेरिका की मध्यस्थता में हाल ही में हुए विवादास्पद लेबनान-इस्राईल समझौते को लागू कराने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। इस समझौते में हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करने की बात कही गई है।
अख़बार ने मंगलवार को अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस समझौते के पालन की निगरानी के लिए अमेरिकी सैनिक लेबनान की धरती पर तैनात किए जाएंगे, ताकि यह देखा जा सके कि लेबनान और इस्राईल दोनों समझौते का पालन कर रहे हैं या नहीं।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ अमेरिकी सैनिक इस्राईली के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में भी तैनात किए जाएंगे।
वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार, अमेरिकी सेंट्रल सेंटकॉम के अधिकारी युद्ध-विराम समझौते के किसी भी उल्लंघन की जानकारी सीधे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को देंगे।
हालांकि रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सेंटकॉम के कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर इस समझौते की निगरानी में प्रत्यक्ष भूमिका नहीं निभाएंगे।
पिछले सप्ताह वॉशिंगटन में हस्ताक्षरित इस समझौते के तहत लेबनान की सेना को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह दक्षिणी लेबनान से इस्राईल की चरणबद्ध वापसी से पहले हिज़्बुल्लाह और अन्य “गैर-सरकारी सशस्त्र समूहों” को निरस्त्र करने की प्रक्रिया की निगरानी करे।
हिज़्बुल्लाह ने इस समझौते को अवैध, निरर्थक और अस्वीकार्य” बताते हुए पूरी तरह ख़ारिज कर दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि इस समझौते को जबरन लागू करने की कोशिश देश में आंतरिक अशांति और संघर्ष को जन्म दे सकती है।
हिज़्बुल्लाह के महासचिव ने इसके बजाय ईरान और अमेरिका के बीच हुए समझौता-ज्ञापन को लागू करने की मांग की है, जिसके पहले बिंदु में लेबनान सहित सभी मोर्चों पर स्थायी रूप से शत्रुता समाप्त करने की बात कही गई है।
-
लेबनान और इज़राईल के बीच युद्ध विराम समझौते का वैश्विक नेताओं ने स्वागत किया
हौज़ा / वैश्विक नेताओं ने इज़रायल और लेबनान के सैन्य गुट हिज़्बुल्लाह के बीच युद्ध-विराम समझौते का स्वागत किया है एक संयुक्त बयान में कहा कि लेबनान में…
-
हिज़्बुल्लाह के हथियार लेबनान और प्रतिरोध की पूरी धुरी के लिए एक रणनीतिक संपत्ति हैं
हौज़ा/ हिज़्बुल्लाह के हथियार कोई आंतरिक ख़तरा नहीं, बल्कि लेबनान और प्रतिरोध की पूरी धुरी के लिए एक रणनीतिक संपत्ति हैं। ऐसी दुनिया में जहाँ ज़ायोनी सेना…
-
लेबनान और इज़रायल वार्ता के नतीजों को हम अस्वीकार करते हैं: हिज़्बुल्लाह
हौज़ा / लेबनान की संसद में वफ़ादारी टू रेज़िस्टेंस” गुट के एक सदस्य ने अपने देश की सरकार द्वारा इज़रायली शासन के साथ प्रत्यक्ष वार्ता की कोशिशों की कड़ी…
-
लेबनान में इज़रायली सेना द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन का सिलसिला जारी/उल्लंघनों की संख्या 262 तक पहुंच गई
हौज़ा / लेबनानी सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिणी लेबनान के नाकोराह इलाके में इज़रायली सेना द्वारा कई घरों को तबाह किए जाने के बाद 27 नवंबर से अब…
-
युद्धविराम के बावजूद इज़राइल ने लेबनान पर कई हवाई हमला किया
हौज़ा / लेबनान के आधिकारिक और सैन्य सूत्रों ने कहा कि लेबनान और इज़राइल के बीच युद्धविराम समझौते के बावजूद, इजरायली कई बार हवाई हमले किए पूर्वी लेबनान…
-
हिज़्बुल्लाह की ताक़त बरक़रार, लेबनान और सीरिया में इज़राइल को कोई सफलता नहीं मिली।इज़राईली मीडिया
हौज़ा / इज़राइली मीडिया ने माना कि तेल अवीव की कार्रवाइयाँ न तो हिज़्बुल्लाह को कमज़ोर कर पाईं और न ही क्षेत्र के राजनीतिक मानचित्र को बदल पाई।
-
लेबनान के आर्मी चीफ ने हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करने की अमेरिकी साजिश को खारिज कर दिया
हौज़ा / अमेरिकी दबाव के बावजूद, लेबनान के सेना प्रमुख जनरल जोसेफ ऑन (Joseph Aoun) ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि हिज़्बुल्लाह के खिलाफ निरस्त्रीकरण योजना…
-
अमेरिका और सहयोगियों का लेबनान पर दबाव; हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करने की मांग
हौज़ा / अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया है कि अमेरिका, इज़राइल और खाड़ी के अरब देशों ने लेबनान की सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है ताकि वह हिज़्बुल्लाह…
-
यमनी विश्लेषक ने कहा:
हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करना 'ग्रेटर इज़राइल' की खतरनाक योजना का हिस्सा है
हौज़ा / एक यमनी विश्लेषक ने कहा है कि तेल अवीव हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करके 'ग्रेटर इज़राइल' की खतरनाक योजना को आगे बढ़ा रहा है।
-
युद्धविराम के बाद से इजराइल ने 100 से ज्यादा बार समझौते का उल्लंघन किया है
हौज़ा / सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है कि पिछले हफ्ते सीजफायर के बाद भी इजरायल ने '100 से ज्यादा बार' सीजफायर समझौते का उल्लंघन किया है।
आपकी टिप्पणी