मजलिस-ए-ख़ुबरगान-ए-रहबरी की कार्यकारिणी के सदस्य आयतुल्लाह महमूद रजब़ी ने कहा कि वली-ए-फ़क़ीह के निर्देशों से किसी भी प्रकार का विचलन, चाहे वह व्यवस्था के प्रति शुभचिंतन की भावना से ही क्यों न किया जाए, समाज को नुक़सान पहुँचाता है। उन्होंने कहा कि शहीद रहबर के ख़ून का बदला लेना सभी पर वाजिब है और जो भी ऐसा करने की क्षमता रखता है, उसे इस अपराध में शामिल सभी लोगों, चाहे वे आदेश देने वाले हों, पायलट हों या अन्य लोग, से बदला लेना चाहिए।
हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह महमूद रजब़ी ने पिछली रात ईरान के शहर क़ुम में आयोजित जनसभा के कार्यक्रम ‘क़रारगाह मिस्बाहुल हुदा’ को संबोधित करते हुए साम्राज्यवाद-विरोधी संघर्ष और सामूहिक विकास के विषय पर विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि सामूहिक विकास दर्शन-ए-इज्तिमा के महत्त्वपूर्ण विषयों में से एक है, जिस पर शहीद मुर्तज़ा मुतह्हरी और आयतुल्लाह मिस्बाह यज़दी ने चर्चा की है।
हौज़ा इल्मिया की उच्च परिषद के सदस्य ने कहा कि सामूहिक विकास के कई चरण और स्तर बताए गए हैं। हमारे सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में शहीद रहबर-ए-इंक़िलाब ने इस विषय पर इस्लामी क्रांति और इमाम ख़ुमैनी के आंदोलन के विभिन्न चरणों की व्याख्या की थी। यह यात्रा इस्लामी क्रांति की सफलता से शुरू होकर एक नई इस्लामी सभ्यता के निर्माण तक पहुँचती है।
उन्होंने आगे कहा कि इस विषय का एक दूसरा वर्गीकरण भी है, जिसके अनुसार सामूहिक विकास के पाँच चरण हैं: व्यक्ति का निर्माण और आत्म-सुधार, परिवार एवं रिश्तेदारों का प्रशिक्षण और निर्माण, समाज का निर्माण, उम्मत का निर्माण और सभ्यता का निर्माण।
मजलिस-ए-ख़ुबरगान-ए-रहबरी की कार्यकारिणी के सदस्य ने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत व्यक्ति के अपने आत्म-सुधार से होती है। पवित्र क़ुरआन में इरशाद होता है:
«إِنَّ اللَّهَ لَا يُغَيِّرُ مَا بِقَوْمٍ حَتَّىٰ يُغَيِّرُوا مَا بِأَنْفُسِهِمْ»
“निस्संदेह, अल्लाह किसी क़ौम की हालत नहीं बदलता, जब तक वे स्वयं अपनी हालत बदलने का प्रयास नहीं करते।”
उन्होंने कहा कि किसी भी सामाजिक परिवर्तन के लिए व्यक्तियों का आंतरिक परिवर्तन बुनियादी शर्त है। जब इंसान के भीतर बदलाव आता है, तो वह समाज में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।
आयतुल्लाह रजब़ी ने आगे कहा कि जब मुसलमान युद्ध से लौटे, तो पैग़म्बरे इस्लाम (स) ने फ़रमाया कि तुमने छोटा जिहाद किया है। सहाबा ने पूछा कि बड़ा जिहाद क्या है? आपने फ़रमाया कि बड़ा जिहाद स्वयं का निर्माण और आत्म-सुधार है।
इमाम ख़ुमैनी शैक्षिक एवं अनुसंधान संस्थान के प्रमुख ने कहा कि बड़ा जिहाद, अर्थात आत्म-सुधार, सभी क्षेत्रों में सफलता की बुनियादी शर्त है। साम्राज्यवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष तभी संभव है, जब इंसान अपने भीतर के शैतान से लड़कर उसे पराजित कर चुका हो।
उन्होंने कहा कि दुश्मन की काँटेदार तारों को वही पार कर सकता है, जो अपने नफ़्स की बाधाओं को पार कर चुका हो। जब इंसान अपने नफ़्स की रुकावटों में उलझा रहता है, तो वह दुश्मन की बाधाओं को पार करके उसे पराजित नहीं कर सकता।
-
आत्म-सुधार और तहज़ीब ए नफ़्स मनुष्य को ईश्वर के करीब लाती है
हौज़ा / महिला धार्मिक मदरसे की निदेशकने कहा: जब कोई आस्तिक अपनी आत्मा के विरुद्ध लड़ता है, तो उसका सारा ध्यान धर्म और परलोक पर केंद्रित हो जाता है, और…
-
मस्जिदो को जन समस्याओं के समाधान का केंद्र होना चाहिए
हौज़ा / हुज्जतुल इस्लाम मुस्तफा ऐज़दरी ने समाज में मस्जिद की वास्तविक भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा: मस्जिदो को जन समस्याओं के समाधान का केंद्र होना चाहिए।
-
क़ुम अलमुकद्दस में इल्मी गणनाओं के आधार पर दुनिया की पहली शक्ति’ विषय पर शैक्षिक एवं विश्लेषणात्मक बैठक आयोजित:
ईरान की शक्ति के प्रमुख कारक हैं क़ुरआनी शिक्षाएँ, जनशक्ति और आत्मनिर्भरता
हौज़ा / ईरान के पवित्र शहर क़ुम में ईश्वरीय गणनाओं के आधार पर दुनिया की पहली शक्ति’ विषय पर एक शैक्षिक एवं विश्लेषणात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं…
-
सुप्रीम लीडर की शहादत ने मुस्लिम समुदाय में नई जागरूकता की लहर पैदा की।आयतुल्लाह रजब़ी
आयतुल्लाह महमूद रजब़ी ने कहा कि शहीद सुप्रीम लीडर अपने पूरे जीवन, संघर्ष, निष्ठा और विशेष रूप से अपनी शहादत के माध्यम से न केवल इस्लामी समाज बल्कि दुनिया…
-
आज की जरूरतों का जवाब देने के लिए फिक़्ह में विशेष विशेषज्ञता जरूरी है: आयतुल्लाह रजब़ी
आयतुल्लाह महमूद रजब़ी ने कहा कि हौज़ा-ए-इल्मिया की जिम्मेदारी केवल धार्मिक उलूम की शिक्षा देना नहीं है, बल्कि समाज का निर्माण करना और लोगों को गुमराही…
-
श्रीनगर में युवाओं के लिए "हेमासे हुसैनी" विषय पर तीन दिवसीय शैक्षिक कार्यशाला आयोजित
हौज़ा/ तिबयान संस्थान द्वारा श्रीनगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं को हेमासे हुसैनी और आत्म-विकास जैसे महत्वपूर्ण…
-
क़ुरान में सबसे ज़्यादा ज़ोर "तज़्कीये" पर है: हुज्जतुल इस्लाम दोआई
हौज़ा / रणनीतिक अध्ययन एवं इस्लामी शिक्षा संस्थान के प्रमुख ने पवित्र क़ुरान में "तज़्कीये" के अद्वितीय महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा: अल्लाह की आयतों में…
-
इंटरव्यूः
इस्लाम और हिन्दू धर्म के पवित्र ग्रंथों में आध्यात्मिक शिक्षा का तुलनात्मक अध्ययन
क़ुम अल मुक़द्देसा मे रहने वाले भारतीय शिया धर्मगुरू, कुरआन और हदीस के रिसर्चर मौलाना सय्यद साजिद रज़वी इस्लाम और हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों में आध्यात्मिक…
-
मुस्लिम जगत की दस महत्वपूर्ण समस्याएँ और उनके समाधान
हौज़ा / इस प्रकार, मुस्लिम दुनिया की मुख्य समस्याओं में राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक समस्याओं सहित कई पहलू शामिल हैं, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण समस्याएं…
-
मोमेनीन की सेवा, हौज़ा ए इल्मिया की फ़ितरत हैः आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी
हौज़ा / हौज़ा ए इल्मिया ईरान के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी ने कहा है कि सेवा, आध्यात्मिकता, संस्कृति और आत्म-सुधार हौज़ा ए इल्मिया की वास्तविक आत्मा…
आपकी टिप्पणी