۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
ہندوستان میں مسلمان بزرگ کی زبردستی داڑھی کاٹ کر جئے شری رام کے نعرہ لگوائے

हौज़ा/ उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद इलाके में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को प्रताड़ित किया गया है, जिसमें आरोपी ने उस बुजुर्ग की दाढ़ी काट कर जबरन 'जय श्री राम' के नारे लगवाए

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , हिंदुस्तान, उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद में एक बुजुर्ग मुसलमान शख्स के साथ प्रताड़ित की घटना सामने आयी है।
जिसमें आरोपी ने एक बुजुर्ग की दाढ़ी काट कर जबरन 'जय श्री राम' के नारे लगवाए
इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मीडिया पर एक बयान जारी किया है,
जिसके अनुसार पीड़िता के लिखित बयान को दर्ज कर लिया गया है और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
भारत और पाकिस्तान में भी इस घटना के बाद लोग अपने दुखद व्यक्त कर रहे हैं।
कुछ इसे मुसलमानों के खिलाफ चल रही साज़िश बता रहे हैं कुछ इसे उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बता रहे हैं।
दिल्ली से सटे लोनी बॉर्डर पुलिस स्टेशन के सीईओ ने एक बयान में कहा कि वायरल वीडियो के संबंध में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा चुका है।
मुख्य आरोपी फिलहाल जेल में बंद है और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .