शुक्रवार 31 मार्च 2023 - 03:15
कुरआन पाक का बार बार अपमान हम नहीं बर्दाश्त करेंगे,मिस्र के राजनेता

हौज़ा/मिस्र के एक राजनेता ने यूरोपीय देशों में पवित्र कुरान के अपमान की आलोचना करते हुए ज़ोर दिया कि यह कार्रवाई जानबूझकर और दो अरब मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने के लिए की जा रही हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,मिस्र के एक राजनेता ने यूरोपीय देशों में पवित्र कुरान के अपमान की आलोचना करते हुए ज़ोर दिया कि यह कार्रवाई जानबूझकर और दो अरब मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने के लिए की जा रही हैं।

एक वेबसाइट का हवाला देते हुए, हिज़्ब अलजील के प्रमुख और मिस्र के राजनीतिक दलों के राष्ट्रीय गठबंधन के कोआर्डिनेटर नाजी अलशहाब ने एक भाषण में डेनमार्क में पवित्र कुरान के अपमान की निंदा की और अरब और इस्लामिक राष्ट्रों से डेनिश वस्तुओं और उत्पादों का बहिष्कार करने का आहान किया हैं।

हिज़्ब अलजील के प्रमुख ने कहा पश्चिम द्वारा कुरान को जलाना एक जानबूझकर किया गया काम है, जो हमें मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की उनकी स्पष्ट और दुश्मनी वाली इच्छा को साबित करता है।

डेनिश सरकार विचार की स्वतंत्रता और बोलने की स्वतंत्रता के बारे में झूठे नारों के साथ धर्मों का अपमान करती है और कुरान को जलाने की कोशिश करती है। लेकिन बोलने की आजादी और विचार की आजादी की आड़ में इस तरह के काम को जायज नहीं ठहराया जा सकता हैं।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha