शनिवार 13 अप्रैल 2024 - 18:30
इसराइल द्वारा गाज़ा पट्टी में 800 साल पुरानी मस्जिद का विध्वंश

हौज़ा / इज़राईल ने गाज़ा पट्टी में ऐतिहासिक मस्जिद शेख़ ज़करिया की 800 साल पुरानी मस्जिद को नष्ट कर दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,अलजज़ीरा के अनिसार, शुक्रवार 12 अप्रैल को इजरायली लड़ाकू विमानों ने पूर्वी गाजा पर बमबारी कर अलदर्ज इलाके में स्थित ऐतिहासिक शेख जकरिया मस्जिद को नष्ट कर दिया।

इस क्षेत्र में बमबारी से मस्जिद और उसके आसपास के घर नष्ट हो गए यह कार्रवाई गाजा युद्ध में ऐतिहासिक स्थलों को नष्ट करने की ज़ायोनी शासन की नीतियों के तहत की गई है।

शेख़ ज़करिया ग्रैंड मस्जिद गाजा शहर के अलदर्ज क्षेत्र की पुरानी मस्जिदों में से एक है। इसकी स्थापना की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन इस मस्जिद में सीरिया के मुफ़्तियों के शेख ज़करिया अलतदम्मरी नाम के एक व्यक्ति को दफ़नाया गया, जिनकी मृत्यु सफ़र महीने 749 हिजरी में हुई थी, और बाद में उन्हें इस मस्जिद में दफ़नाया गया था।

इस मस्जिद का नाम शेख जकरिया रखा गया। इस अंक से पता चलता है कि उल्लिखित मस्जिद का निर्माण 8वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में किया गया था।
 

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha