۱۰ مهر ۱۴۰۳ |۲۷ ربیع‌الاول ۱۴۴۶ | Oct 1, 2024
म

हौज़ा / जर्मनी की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी हैम्बर्ग मस्जिद को बंद कर दिया गया है। ये मस्जिद ‘ब्लू मोसीक’ के रूप में पूरी दुनिया में चर्चित है। जर्मन पुलिस का कहना है कि इस मस्जिद को शिया मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन चलाती है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,जर्मनी की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी हैम्बर्ग मस्जिद को बंद कर दिया गया है ये मस्जिद ‘ब्लू मोसीक’ के रूप में पूरी दुनिया में चर्चित है जर्मन पुलिस का कहना है कि इस मस्जिद को शिया मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन चलाती है।

जर्मनी के गृह मंत्रालय ने जर्मनी के शिया मुस्लिमों के बीच ईरानी सरकार का एजेंडा चलाने और लेबनान के लोकप्रिय जनांदोलन और प्रभावी राजनैतिक दल हिजबुल्लाह के समर्थन का बेबुनियाद आरोप लगाते हुए इस्लामिक सेंटर हैम्बर्ग पर हमला किया और कई शिया मस्जिदों पर ताला लगा दिया साथ ही इन से जुड़े कई सेंटर्स को बंद कर दिया है।

IZH हैम्बर्ग में इमाम अली मस्जिद का संचालन संभालती है, जो जर्मनी की सबसे पुरानी मस्जिद में से एक हैं यह मस्जिद अपने फिरोजी रंग की बाहरी दीवारों के लिए मशहूर है और इस कारण से नीली मस्जिद के रूप में भी जाना जाता है।

अब इस मस्जिद के अलावा चार अन्य शिया मस्जिदों को बंद कर दिया गया इसके अलावा फ्रैंकफर्ट, म्यूनिख और बर्लिन में भी IZH से जुड़े समूहों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .