۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
हाजी 2024

हौज़ा / मिनिस्ट्री ऑफ़ हज और उमराह के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बिना परमिट के अगर कोई हज करने की कोशिश करता है यह कानूनी रूप से गलत है और आरोपी पर 50,000 सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,सऊदी में हज यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है यात्रियों को इस बात की जानकारी दी गई है कि हज 2024 के लिए जा रहे तीर्थ यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाती है लेकिन उन्हें भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। हाजी बिना परमिट के हज यात्रा नही कर सकते।

General Directorate of Passports के साथ मिलकर सऊदी अधिकारियों ने कहा है कि हज यात्रियों का किसी भी कीमत पर नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं कर सकते।

मिनिस्ट्री ऑफ़ हज और उमराह के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि बिना परमिट के अगर कोई हज करने की कोशिश करता है यह कानूनी रूप से गलत है और आरोपी पर 50,000 सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा अगर कोई व्यक्ति बिना परमिट के तीर्थ यात्री को ट्रांसपोर्ट करता है तो उसपर 50,000 सऊदी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा 6 महीने तक की जेल और 10 साल तक का बैन लग सकता है।
 

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .