۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
غ

हौज़ा / अफगानिस्तान में भारी बारिश के कारण 300 से अधिक लोगों की जान चली गई कई सौ लोग घायल और लापता

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा है कि अफगानिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 300 से अधिक अफगान लोगों की मौत हुई है।

अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बगलान में 1,000 से अधिक घर भी नष्ट हो गए हैं संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने शनिवार को कहा कि यह बाढ़ पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से भारी बारिश के बाद आई है। 

अफ़ग़ानिस्तान में बारी बारिश के बाद आई बाढ़ में कम से कम 300 लोगों की मौत हो गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई। तालिबान के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है।

 बगलान में प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के प्रांतीय निदेशक हिदायतुल्लाह हमदर्द ने बताया कि बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग लापता हैं इससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि बाढ़ का असर राजधानी काबुल पर भी पड़ा है। उन्होंने बताया कि बचाव टीम ज़रूरतमंदों तक भोजन और अन्य सहायता भी पहुंचा रही हैं।

बता दें कि पिछले महीने भी देश में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई थी तथा लगभग 2000 घर, 3 मस्जिदें और 4स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए थे।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .