۲۹ شهریور ۱۴۰۳ |۱۵ ربیع‌الاول ۱۴۴۶ | Sep 19, 2024
ना

हौज़ा / ​नाइजीरिया में आम लोग सड़क पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर पुलिस ने फायरिंग की जिसमें 13 लोग की मौत हो गई कई लोग घायल हैं ।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,नाइजीरिया में आम लोग सड़क पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर पुलिस ने फायरिंग की जिसमें 13 लोग की मौत हो गई कई लोग घायल हैं।

नाइजीरिया अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है देश में गहराते आर्थिक संकट के बीच पिछले कुछ दिनों से हजारों प्रदर्शनकारी खराब शासन व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ लागोस की सड़कों पर उतरे हैं।

इन प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं, जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

प्रदर्शनकारी अपनी मुख्य मांगों में गैर-सब्सिडी वाली गैस और बिजली की बहाली, भ्रष्टाचार पर अंकुश और गरीबी उन्मूलन शामिल हैं। हालांकि, उत्तरी राज्यों में हिंसा और लूटपाट की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस संकट के बीच, नाइजीरियाई नेतृत्व पर आम नागरिकों की जरूरतों को पूरा करने में विफल रहने का आरोप है।

नाइजीरियाई सरकारी अधिकारी अफ्रीका में सबसे अधिक वेतन पाने वालों में से हैं। साथ ही, यह देश शीर्ष तेल उत्पादकों में से एक होने के बावजूद दुनिया के सबसे गरीब और भूखे लोगों में से एक है।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .