۱۳ تیر ۱۴۰۳ |۲۶ ذیحجهٔ ۱۴۴۵ | Jul 3, 2024
داعش

हौज़ा/नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में चाड झील के क्षेत्र में बारुदी सुरंग का एक भीषण धमाका हुआ जिसमें दाइश के 50 आतंकवादी मारे गाए मारे जाने की सूचना वहां के दो अधिकारियों ने दी हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में चाड झील के क्षेत्र में बारुदी सुरंग का एक भीषण धमाका हुआ जिसमें दाइश के 50 तत्व मारे गए

नाइजीरिया के दो अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए समाचार एजेन्सी फ्रांस प्रेस को बताया है कि आतंकवादी गुट दाइश के तत्व दो ट्रकों में सवार होकर अफ्रीका के पश्चिम में जा रहे थे कि उनका ट्रक बारुदी सुरंग से टकरा गया जिसमें दाइश के 50 आतंकवादी मारे गए

नाइजीरियाई सेना के एक कमांडर ने फ्रांस प्रेस से कहा कि हमारा मानना है कि विद्रोहियों ने गश्त करने वाले नाइजीरियाई सैनिकों को लक्ष्य बनाने के लिए यह बारुदी सुरंग कई दिन पहले बिछाया था परंतु अंत में वे ही इसके लक्ष्य बन गए।

नाइजीरिया के पूर्वोत्तर में 12 वर्षों से आतंकवादी गतिविधियां जारी हैं जो पड़ोसी देशों नाइजर, चाड और कैमरुन तक भी फैल गयी हैं और अब तक इन गतिविधियों में चालिस हज़ार मारे जा चुके हैं जबकि 10 लाख लोग बेघर हो गये हैं।

टैग्स

कमेंट

You are replying to: .