सोमवार 10 फ़रवरी 2025 - 07:59
जर्मनी में इस्लामोफोबिया मे वृद्धि, 2024 मे मुसलमानों के खिलाफ 1554 घृणा अपराध और हमले दर्ज

हौज़ा/ आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2024 के दौरान जर्मनी में मुसलमानों के खिलाफ 1550 से अधिक घृणा अपराध दर्ज किए गए।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के दौरान जर्मनी में कम से कम 54 मस्जिदों पर हमला किया गया, जबकि इस्लामोफोबिक हिंसा के परिणामस्वरूप 53 लोग घायल हुए। ये आंकड़े जर्मन गृह मंत्रालय द्वारा विपक्षी वामपंथी पार्टी की सांसद पेट्रा पाऊ के संसदीय प्रश्न के उत्तर में जारी किये गए।

जर्मन पुलिस स्टेशनों ने वर्ष 2024 मे मुसलमानों के विरुद्ध घृणा अपराधों और हमलों की 1,554 घटनाएं दर्ज कीं, जो पिछले वर्ष की 1,536 घटनाओं से अधिक है।

इन घटनाओं में सोशल मीडिया पर उत्पीड़न, धमकी भरे पत्र, धार्मिक अनुष्ठानों में व्यवधान, शारीरिक हमला और संपत्ति की तोड़फोड़ जैसे अपराध शामिल हैं।

जर्मनी में इस्लामोफोबिया मे वृद्धि, 2024 मे मुसलमानों के खिलाफ 1554 घृणा अपराध और हमले दर्ज

लगभग 85 मिलियन की कुल जनसंख्या वाला जर्मनी, पश्चिमी यूरोप में फ्रांस लगभग 5.5 मिलियन मुस्लिम के बाद दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है।

अति-दक्षिणपंथी पार्टी "अल्टरनेटिव फॉर जर्मनी" एएफडी के उदय ने इस्लाम विरोधी भावना को सामान्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी के घोषणापत्र में ऐसे वक्तव्य शामिल हैं जो इस्लाम को जर्मनी का हिस्सा नहीं मानते, जिससे जनमत और राजनीतिक बहस प्रभावित हुई है।

शोध और अध्ययन से पता चलता है कि बड़ी संख्या में जर्मन लोग इस्लाम विरोधी विचार रखते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, लगभग आधे जर्मन नागरिक इस्लाम विरोधी बयानों से सहमत हैं, जो समाज में इस्लाम के प्रति व्यापक संशय और विरोध को दर्शाता है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha