हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार,पुणे, महाराष्ट्र/ माहे रमज़ान की बरकतों के बीच हुज्जतुल इस्लाम मौलाना शमशाद साहब जौनपुरी ने पुणे के मरकज़े ज़हरा खंडवा में कुरआन,अहकाम, अख्लाक,पर विशेष क्लास का आयोजन किया। इस क्लास का उद्देश्य लोगों को कुरआन की गहराइयों से रूबरू कराना और इस्लामी शरीयत के अहकाम को सही ढंग से समझाना है।
इस क्लास में बड़ी संख्या में बच्चे नौजवान और बुजुर्ग लोगो ने शिरकत की और मौलाना साहब के व्याख्यान से लाभ उठा रहे है मौलाना शमशाद साहब ने कुरआन की आयतों की तफ़सीर करते हुए बताया कि इस्लामी अहकाम केवल इबादत तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह जिंदगी के हर पहलू को सही दिशा में ले जाने का मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।
उन्होंने इस्लामी कानून, रोज़मर्रा की जिंदगी में शरीयत के अनुपालन, और रमज़ान के विशेष फज़ाइल पर भी विस्तार से चर्चा की। क्लास के दौरान, उपस्थित लोगों ने मौलाना साहब से अपने सवाल पूछे और इस्लामी जीवनशैली से संबंधित महत्वपूर्ण मसलों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
हुज्जतुल इस्लाम मौलाना शमशाद साहब जौनपुरी ने में सभी उपस्थित लोगों से रमज़ान के इस पवित्र महीने में अधिक से अधिक इबादत करने और कुरआन को समझने पर जोर दिया।
इस तरह की क्लासों के जरिए, समाज में इस्लामी शिक्षाओं को सही रूप में फैलाने और लोगों को कुरआन और सुन्नत के अनुसार जीवन जीने की प्रेरणा देने का कार्य किया जा रहा है।
आपकी टिप्पणी