मंगलवार 24 फ़रवरी 2026 - 20:02
आयतुल्लाह आराफी का हौज़ा ए इल्मिया के उस्ताद के निधन पर शोक संदेश

हौज़ा / हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफी ने अपने एक शोक संदेश में मोहम्मद रजा मामकानी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संदेश जारी किया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख आयतुल्लाह अली रज़ा आराफी ने अपने एक शोक संदेश में
मोहम्मद रजा मामकानी के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संदेश जारी किया हैं।

आयतुल्लाह अली रज़ा आराफ़ी का शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राजी'उन

दानिशमंद, मुफक्किर और जलीलुल क़द्र मुहक्क़िक हज़रत आयतुल्लाह हाज शैख़ मुहम्मद रज़ा मामक़ानी रज़वानुल्लाह तआला अलैह के इर्तिहाल की ख़बर शदीद रंज व ग़म का बाइस बनी।

इल्म-ए-हदीस और इल्म-ए-रिज़ाल की तरक़्क़ी और गहराई में उस बुज़ुर्ग आलिम-ए-दीन का बेमिसाल किरदार रहा, जो क़ीमती इल्मी तसानीफ़ की सूरत में जल्वागर हुआ और अहल-ए-इल्म के अज़्हान में उनके दाइमी नक़ूश छोड़ गया है।

मैं इस मेहनती आलिम-ए-दीन के इंतिक़ाल-ए-पुरमलाल पर उनके मुअज्ज़ज़ ख़ानदान, ख़ुसूसन उनके फ़रज़ंदान, शागिर्दों और अकीदतमंदों की ख़िदमत में ताज़ियत पेश करता हूँ।

मैं अल्लाह ताला से दुआ करता हूं कि परिवार वालों को सब्र आता करें और मरहूम की मग़फिरत करें और उन्हें जवारे अहलेबैत अ.स. में जगह करार दें।

अली रज़ा आराफी

हौज़ा ए इल्मिया के प्रमुख

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha