गुरुवार 5 मार्च 2026 - 08:50
यमनी विद्वान "अदनान अल जुनैद" का मुस्लमानो के अमेरिका और इज़ारयल के खिलाफ़ वाजिब ए ऐनी जेहाद की घोषणा

यमन मे सूफ़ी नेता ने क़ुरआन की आयत का हवाला देते हुए दुनिया के मुसलमानो पर लाज़िम क़रार दिया है कि वह ग़ज़्ज़ा और इस्लामी गणतंत्र ईरान मे अमेरिका और इज़रायल की कार्रवाईयो के सामने उठ खड़े हो और जेहाद करे और इसे वाजिब ए ऐनी (सब पर फर्ज) क़रार दिया।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, यमन मे सूफ़ी नेता सय्यद अदनान अल जुनैद ने अपने बयान मे मुसलमानो को जेहाद की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी अदा करने की दावत दी है।

उन्होने क़ुरआन के सूर ए नेसी की आयत 75 (و ما لکم لا تقاتلون فی سبیل الله و المستضعفین من الرجال و النساء و الولدان الذین یقولون ربنا اخرجنا من هذه القریة الظالم اهلها و اجعل لنا من لدنک ولیا و اجعل لنا من لدنک نصیرا) का हवाला दिया जिसमे मोमेनीन को जेहाद की ओर बढ़ने के समय आलस और दुनिया से लगे रहने से मना किया गया है और इस बात पर बल दिया गया है कि दुनिया की चमक दमक आख़ेरत की तुलना मे बहुत कम हैसियत रखती है।

उन्होने अमेरिका और इज़रायल की ओर से ग़ज़्ज़ा की जनता विशेष कर हज़ारो बच्चो की हत्या को शर्मनाक अपराध करार दिया। इसी तरह इस्लामी गणतंत्र ईरान मे मुसलमानो के खिलाफ हालिया हमलो, जिन मे एक लड़कियो के स्कूल पर हमला और पचांसो से अधिक लड़कियो की शहादत और वरिष्ठ लोगो की शहादते विशेष रूप से इमाम सय्यद अली ख़ामेनई को निशाना बनाकर दुशमन की उस निंदनीय प्रयास का हिस्सा बताया जिसका उद्देश्य इस्लामी हुकूमतो को मज़बूत होने से रोकना और मध्य ऐशिया पर प्रभुत्व स्थापित करना है।

इस यमनी विद्वान ने कहाः हर मुसलमान पर वाजिब ए ऐनी है कि वह उठ खड़ा हो और जो ज़िम्मेदारी उसको सौंपी गई है उसे अदा करे और यदि वह कार्रवाई न करे तो अल्लाह सुब्हानू व तआला के हुज़ूर उसके पास कोई स्वीकार योग्य बहाना नही होगा। 

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha